
गाजियाबाद, डासना से पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महताब कुरैशी ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर गरीबों और पीडीए की आवाज को दबा रही है। भाजपा पीडीए की एकजुटता से घबराई हुई है। पीडीए के लोगों की नौकरियां और आरक्षण छीना जा रहा है। भाजपा पीडीए को कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, जातीय उत्पीड़न, भेदभाव, अन्याय से त्रस्त हो चुकी है। कुरैशी ने कहा कि जनता के बीच भाजपा के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है। भाजपा पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। जनता 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर अन्याय, अत्याचारी शासन का अंत कर देगी।