भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान मेला/प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद।  स्व० चौधरी चरण सिंह (मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री ) के जन्मदिवस के अवसर पर आत्मा एवं एन०एफ०एस०एम० (तिलहन) योजनान्तर्गत किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र मुरादनगर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में राम जतन मिश्र उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रदान की गयी उसके पश्चात् मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा उपस्थित कृषकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ टीकाकरण सम्बन्धी जानकारी दी गयी। डा० शंकर गोयनका द्वारा ड्रोन विधि की तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान की गयी, जिसमें कृषकों की आय में दोगुना वृद्धि के लिए समय एवं धनराशि की बचत होगी। कृषक श्री राहुल चौधरी द्वारा जैविक खेती के बारे में अपने अनुभव साझा किये गए तथा जैविक खेती करने हेतु कृषकों को जागरूक किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा० प्रमोद कुमार द्वारा मिलेट्स की खेती के बारे में अपने विचार कृषकों में साझा किये तथा जैविक खेती से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कृषि वैज्ञानिक श्री चन्द्रपाल गुप्ता द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में तकनीकी जानकारी भी साझा गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी कृषि वैज्ञानिक एवं कृषकों द्वारा जो तकनीकी जानकारी दी जा रही है उसके अनुसार अपनी खेती में तकनीकी अमल में लाते हुए अपनी आय को दोगुनी करने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग, गन्ना, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग के जनपद / विकास खण्ड के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया। किसान मेला एवं प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं निजी विक्रेताओं द्वारा 29 स्टाल लगाकर अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीनतम तकनीकी जानकारी कृषकों को प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में लगभग 600 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

गाजियाबाद की साहसी पत्रकार अपूर्वा चौधरी को मिलेगा ‘अटल तिरंगा सम्मान-2025’

गाजियाबाद। राष्ट्रवादी संगठन ‘सैल्यूट तिरंगा’ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित ‘अटल तिरंगा सम्मान-2025’ समारोह में गाजियाबाद की निर्भीक

Read More »

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर,भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन गाज़ियाबाद।भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी

Read More »

भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन ग्रामीण भारत और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था, गुलाब यादव

  समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की

Read More »

भारतीय जनता पार्टी चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : रंजन चौधरी

 गाजियाबाद।  भाजपा नेता   रंजन चौधरी   ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गांवों, किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए

Read More »

गाजियाबाद बार एसोसिएशन में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती

गाजियाबाद बार एसोसिएशन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 123 वीं जयंती पर बार परिसर में उनकी प्रतिमा पर

Read More »

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान मेला/प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गाजियाबाद।  स्व० चौधरी चरण सिंह (मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री ) के जन्मदिवस के अवसर पर आत्मा एवं एन०एफ०एस०एम० (तिलहन) योजनान्तर्गत किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 10:00

Read More »