भाजपा पार्षद रवि भाटी के घर-ऑफिस की रेकी, पोस्टर फाड़े, जान से मारने की साजिश का आरोप

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद, साहिबाबाद।

नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 37 से भाजपा पार्षद एवं भाजयुमो के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि भाटी ने थाना शालीमार गार्डन में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर और कार्यालय की रेकी कर राजनीतिक रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से गतिविधियां की हैं।

पार्षद ने बताया कि 31 अक्तूबर 2025 की रात करीब 9 बजे उनके कार्यालय बी-195, शालीमार गार्डन मैन पर लगे भाजपा के होर्डिंग को कुछ लोगों ने उस्तरे से फाड़ दिया। इस घटना की जानकारी उनके गार्ड उमेश और ड्राइवर उदय यादव ने दी। दोनों ने बताया कि कुछ लोग देर रात कार्यालय के बाहर मौजूद थे और आपस में यह कहते सुने गए कि यही है वो, जिसने मदरसे में सील लगवाई थी।

गार्ड के रोकने के बावजूद वे लोग वहां कई घंटे तक घूमते रहे। घटना के बाद पार्षद ने अपने कार्यालय और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें 5 युवक लाल रंग की स्कूटी और एक मोटर साइकिल से आते और भाजपा के पोस्टर को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भाटी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से यह भी स्पष्ट हुआ कि ये लोग रात 8 बजे से उनके घर के आसपास घूम रहे थे, मानो किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हों। उन्होंने फुटेज स्थानीय लोगों को भी दिखाई, जिनमें से एक युवक की पहचान रकीब (ईदगाह, शहीद नगर, साहिबाबाद) के रूप में हुई है, जो फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है।

पार्षद रवि भाटी ने थाना शालीमार गार्डन के प्रभारी से इस पूरे प्रकरण की गंभीर जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं जनप्रतिनिधियों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास हैं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।

स्थानीय पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है और मामले की जांच शुरू करने की पुष्टि की है।

सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू को अर्बन बॉडी समिति में प्रभारी बनने पर राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी का किया धन्यवाद

सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू को राष्ट्रीय लोक दल अर्बन बॉडी प्रबंधन समिति मैं संगठन प्रभारी बनने पर महामंत्री त्रिलोक त्यागी का किया आभार एवं धन्यवाद

Read More »

भाजपा पार्षद रवि भाटी के घर-ऑफिस की रेकी, पोस्टर फाड़े, जान से मारने की साजिश का आरोप

गाजियाबाद, साहिबाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 37 से भाजपा पार्षद एवं भाजयुमो के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि भाटी ने थाना शालीमार गार्डन में तहरीर

Read More »

1 मिलियन डॉलर के लिए ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज में निगम ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पूर्ण, विश्व के 25 देश में शामिल होने के लिए गाजियाबाद की तैयारी जोरों पर

प्राकृतिक पेंट का प्रथम चरण में सरकारी 50 स्कूलों में होगा इस्तेमाल नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 की कार्यवाही को

Read More »

बिहार में बनने जा रही है एनडीए की सरकार: शक्ति सिंह जीनवाल

गाजियाबाद। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह जीनवाल ने कहा कि बिहार मेंं एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा विकसित बिहार

Read More »

बेटियों ने पूरे देश को खुशियों और गर्व का वह फल दिया जो सालों साल याद रहेगा, संजीव शर्मा

यह भी याद रखा जाएगा बार-बार सुनाया जाएगा की कैसे इतिहास रचा गया गाजियाबाद भाजपा विधायक संजीव शर्मा  ने कहा कि यह जीत आने वाली

Read More »

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास – महिला क्रिकेट टीम बनी विश्व विजेता ,सुरेश कश्यप

गाजियाबाद पहली बार भारत की महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर देश का नाम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया। पूरे देश में

Read More »