गाजियाबाद सुभाषवादी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह त्यागी ने कहा कि पार्षद शीतल चौधरी पर जानलेवा हमले की हम निंदा करते है और पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, उन्होंने कहा
कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, आए दिन महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं सामने आती है, चेन स्नेचिंग की बात आम हो चुकी है। जनता अपने आप को असहज महसूस करती है। गुंड़ागर्दी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा।
