
भाई दूज पर बहनें भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और तिलक लगाती हैं। यह त्योहार कार्तिक महीने की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। इस शुभ त्योहार को भाऊ बीज, भात्र द्वितीया और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।इस साल यह त्योहार 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रहा है। लेकिन सही दिन 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। इस दिन भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:19 बजे से 3:35 बजे तक रहेगा।
