
अलीगढ़ ,अलीगढ़ में आयोजित मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रमोद गोड़ {पूर्व विधायक} की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी {राष्ट्रीय महासचिव,संगठन राष्ट्रीय लोकदल} के जिलाध्यक्ष हमवीर सिंह ने प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में बड़ी संख्या में उपस्थित किसान-कमेरा वर्ग को आगे बढ़ने और पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए गाँव ओर किसान को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी तथा एकता यात्रा के तहत सभी धर्मों के सम्मान करने की बात भी कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे यशपाल बघेल {राष्ट्रीय महासचिव}
,प्रबुद्ध कुमार {राष्ट्रीय सचिव} ख़ालिद मसूद जी {राष्ट्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ} भगवती प्रसाद {पूर्व विधायक} रविन्द्र चौहान {प्रदेश महासचिव} निशांत भाटी {ज़िलाध्यक्ष युवा, गौतमबुद्धनगर} अब्दुल्ला शेरवानी जी {शहर अध्यक्ष}एवं सभी ज़िलाध्यक्ष, सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन आदि उपस्थित रहे