शासन द्वारा एक लम्बें समय से निकाय कर्मचारियों की लम्बित मांगों का समाधान न किये जाने के विरोध आन्दोलन का निर्णय,रविन्द्र कुमार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp


 लंंबित मांगों को लेकर नौ अक्टूबर को करेंंगे धरना प्रदर्शन

लखनऊ:  महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक नगर निगम लखनऊ स्थित कार्यकारिणी सभागार में शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें महासंघ की ईकाईयों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित हुये। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, फिरोजाबाद, गोरखपुर, हाथरस, महोबा, चरखारी आदि प्रदेश की ईकाईयों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा उ0प्र0 सरकार/शासन द्वारा निकाय कर्मचारियों लम्बित 13 सूत्रीय मांगों का समाधान गत कई वर्षों से प्रमुख रूप से  मंत्री , नगर विकास एवं प्रमुख सचिव, नगर विकास स्तर के साथ-साथ मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव (कार्मिक)/प्रमुख सचिव वित्त/निदेशक स्थानीय निकाय, उ0प्र0 आदि के साथ अनेकोबार आन्दोलन/धरना प्रदर्शन/सांकेतिक  ार्यबन्दी/ज्ञापन/बैठक/वार्ता/पत्राचार किये जाने के बाद भी कोई आज तक समस्याओं/निर्णय/आदेश निर्गत नहीं किये जाने पर विवश होकर न चाहते हुए भी दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 को प्रदेशव्यापी आन्दोलन/धरना प्रदर्शन लखनऊ स्थित गांधी प्रतिमा हजरतगंज पर विशाल प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री  उ0प्र0 सरकार को ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किये जाने का सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया।  बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यदि समय रहते निकाय कर्मचारियों की निम्नवत् मांगों का समाधान जिसके सम्बन्ध में पूर्व में बैठक आयोजित कर कार्यवृत्तिया समयबद्ध निर्णय कराने हेतु जारी की गयी है उनपर अब आदेश निर्गत नहीं हुये तो उपरोक्त धरना प्रदर्शन के दिन ही अगले आन्दोलन में प्रदेशव्यापी सभी सेवाओं को बाधित करते हुए अनिश्चिकालीन कार्यबन्दी की घोषणा किया जाना महासंघ की बाध्यता होगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व उ0प्र0 सरकार/शासन/नगर विकास/निदेशक, स्थानीय निकाय की होगी। बैठक के अन्त मे महासंघ द्वारा घोषित आन्दोलन को सफल बनाने हेतु प्रदेशव्यापी भ्रमण का कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया गया जिसमें प्रथम चरण में प्रदेश की सभी 17 नगर निगमों एवं उनके आास-पास नगर पालिका/नगर पंचायत/जलकल (जल संस्थानों) को एकजुट करके आन्दोलन में पूर्ण भागीदारी हेतु प्रेरित किया जायेगा, यह भ्रमण का कार्यक्रम  08 सितम्बर, 2025 से गाजियाबाद ईकाई से प्रारम्भ किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी और प्रदेश की ईकाईयों के प्रतिनिधि भागीदारी करेंगें। आज की बैठक में मुख्य रूप से लंबित मांगों में निकाय कर्मचारियों के अकेन्द्रीयित सेवा नियमावली का प्रख्यापन गत दिनांक 22 अप्रैल, 2025 को प्रमुख सचिव, नगर विकास की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिनांक 30 जून, 2025 तक किये जाने का लिखित आश्वासन के बाद भी निर्णय नहीं हुआ। आउसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, पद के अनुरूप न्यूनतम वेतनमान, भर्ती नीति, भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर समायोजन आदि पर मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी प्रभावी न हो सका।3-वर्ष 2001 तक सेवारत् दैनिक वेतन/संविदा कर्मचारियों हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश दि0 24 फरवरी, 2016 लगभग 09 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी विनियमितीकरण न हो सका तथा तदर्थ/धारा-108 पर कार्यरत कर्मचारियों के विनियमितीकरण हेतु प्रदेश सरकार कार्मिक विभाग द्वारा जारी शासनादेश दिनांक 16 दिसम्बर, 2021 लगभग 04 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी ऐसे कर्मचारियों का विनियमतीकरण नहीं हो सका। -छठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर निकायों के लिपिक संवर्ग, राजस्व संवर्ग सहित ऐसे तमाम संवर्ग विद्यमान है जिनपर आज सातवें वेतन आयोग की संस्तुतिया प्रभावी है परन्तु उनकी वेतन विसंगतिया ,पद, वेतन भत्ते एवं इन संवर्गों का पुर्नगठन/उच्चीकरण राज्य कर्मचारियों की भांति ढाँचा एवं अन्य सुविधायें नहीं मिल पा रही है। -सफाई संवर्ग सहित चतुर्थ श्रेणी के किसी भी संवर्ग को पूरी सेवाकाल में तीन पदोन्नति के अवसर नहीं प्राप्त हो पा रहे है।पेंशन बहाली, 74वा संविधान संशोधन, कैशलेस इलाज व्यवस्था, चालक, कम्प्यूटर आपरेटर आदि संवर्गों का पुर्नगठन नहीं हो पा रहा है आदि 13 सूत्री मांगपत्र वर्ष 2017 से यथावत् लम्बित। बैठक में सर्वश्री शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष, रमाकान्त मिश्र प्रदेश महामंत्री, राकेश अग्निहोत्री कार्यवाहक अध्यक्ष,  मुन्ना हजारिया प्रदेश प्रवक्ता सहित विनय बाघमार, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कमल कुमार कुशवाहा, ठॉकुर मिशनपाल, राम सिंह पटेल, महक सिंह, सुखबीर सिंह, फैय्याज हसन, अखिलेश कुमार सिंह, नरेन्द्र खन्ना, विशाल शर्मा, वैभव वैर्ष्णेव, जयदेव कौशिक, विजय स्वर्णकार, कुनाल, शैलेन्द्र तिवारी, आनन्द कुमार मिश्र, गोमती त्रिवेदी, सै0 कैसर रजा, सुधाकर मिश्र, आर0पी0 सिंह, राम कुमार रावत, मनोज मिश्र, सुनीता भट्ट, मो0 अय्यूब, संजय चन्द्रा, हरि शंकर पाण्डे, मो0 हनीफ, विजय यादव, आकाश गुप्ता, मनोज वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, पंकज अवस्थी आदि प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. रामपाल खेड़ी का हालचाल जाना

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने शामली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती डॉ. रामपाल खेड़ी खुशनाम का हालचाल

Read More »

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जनसंपर्क तेज, 12 अप्रैल को भव्य आयोजन का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए

Read More »

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले समय में

Read More »

सपा व्यापार सभा की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक अंबेडकर रोड स्थित जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय

Read More »

असम CM के खिलाफ पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में जला पुतला छीना

गाजियाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व

Read More »