विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद के तत्वावधान में,किया गया समाचार पत्र प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

मुरादनगर   विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद के तत्वावधान में राधेश्याम विहार-मेरठ रोड मुरादनगर स्थित यू पी-14 होटल एंड रेस्टोरेंट में समिति के द्वारा  क्षेत्र की ग्रामीण जनता (किसान एवं मजदूर) के जनहित से सम्बन्धित सभी समस्याओ/मुद्दों के समाधान हेतु चलाये जाने वाले  सभी 11 आन्दोलनो में अपनी लेखनी के माध्यम से ग्रामीण जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचा कर निष्पक्षता एवं निर्भिकता के साथ सराहनीय सहयोग करने एवं जन मानस को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले समाचार पत्र प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करने हेतु “धन्यवाद प्रेस का” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष चौ आजाद प्रमुख सहित सभी पदाधिकारियों, ग्रामीणों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित समाचार पत्र प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ” प्रतीक चिन्ह एव धन्यवाद पत्र”प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया। दो घंटे चले इस कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन समाचार पत्रों के स्थानीय ब्यूरो चीफ सहित अनेक गणमान्य पत्र प्रतिनिधियों राकेश गोयल(राष्ट्रीय सहारा), मुरादनगर प्रेस क्लब अध्यक्ष -ब्रह्म पाल सिंह (एन बी टी) , चन्द्रशेखर त्यागी (हिन्दुस्तान), हरभजन सिंह (अमर उजाला) ,विजय भूषण त्यागी (दैनिक जागरण) जितेन्द्र कुंडू (दैनिक भास्कर) राशिद अल्वी (दैनिक मनस्वी वाणी) , प्रमोद शर्मा (जर्नी आफ सक्सैस),अबसार उल-हक (नेशनल न्यूज) , शहजाद इलाही (दैनिक मुरादाबाद उजाला), श्रीमती रीता प्रसाद (मुरादनगर की शान),हैदर खान (दैनिक सम्पूर्ण आवाज), नरेश सिंघानिया (दैनिक कृष्ण उजाला ), संजय तिवारी (हिन्ट) अमित त्यागी (जन न्यूज), महमूद अली (परमार्थ सन्देश/हिंट रेडियो) , अनिल त्यागी (अमर उजाला), कमलदीप सिंह (टी‌ वी 27), एल आई यू से उप निरीक्षक सूरज कुमार(मुरादनगर) जयवीर मावी (k. न्यूज़), रजनीश शर्मा ( जन सागर टूड़े),आस मोहम्मद (सुनहरा संसार) , दीपक त्यागी (दैनिक भास्कर डिजिटल),अमित कुमार (जन कल्याण एक्सप्रेस) विशेष नागर (अर्जुन सन्देश) आदि ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक पं सीताराम शर्मा (रेवड़ी)ने एवं संचालन समिति के कानूनी सलाहकार एडवोकेट बी सी बंसल ने किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों संरक्षक-सीताराम शर्मा, सचिव-सलेक भईया,  कोषाध्यक्ष-मा प्रवीन त्यागी, अध्यक्ष जन-प्रतिनिधि ब्रिगेड – चौआकाश प्रधान, अध्यक्ष शिक्षक ब्रिगेड-कृष्ण देव आर्य प्रधान, उपाध्यक्ष-शिवराज त्यागी, संगठन सचिव -बूटन त्यागी , प्रचार सचिव – बृजपाल सिंह निमेश, उपाध्यक्ष सुबोध त्यागी प्रधान, संचालक मंडल सदस्य आदेश शर्मा (मटियाला) , सतीश सैनी प्रधान (मानौली) अरुण नागर (मथुरापुर)
आर्य मन्नू त्यागी (बहादुर पुर)सूरज मुनि त्यागी (शाहपुर)ने शामिल सभी सम्मानित सदस्यों, गांव प्रतिनिधियो एवं पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाओं के साथ संगठित रहने का आह्वान किया।

भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. रामपाल खेड़ी का हालचाल जाना

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने शामली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती डॉ. रामपाल खेड़ी खुशनाम का हालचाल

Read More »

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जनसंपर्क तेज, 12 अप्रैल को भव्य आयोजन का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए

Read More »

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले समय में

Read More »

सपा व्यापार सभा की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक अंबेडकर रोड स्थित जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय

Read More »

असम CM के खिलाफ पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में जला पुतला छीना

गाजियाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व

Read More »