लोनी के विकास कार्यों व सामाजिक कार्यों में लोनी नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने शिरकत की

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

लोनी नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनी में होने वाले विकास कार्यों व सामाजिक कार्यों में लोनी नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने शिरकत की।
1:-सर्वप्रथम वार्ड 33 डीएलएफ एसएफ में 2 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कायों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।
2:-तत्पश्चात डीएलएफ स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या को सुना एवं जल्दी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन सम्मानित जनता को दिया इस मौके पर लोनी नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए वार्ड में साफ सफाई वह कूड़ा उठाने के लिए आदेशित किया ।
3:- इलाइचीपुर में गणपति पंडाल में जाकर लिया गणपति बाबा का आशीर्वाद तथा अपने हाथों से पूजा अर्चना करते हुए गणपति बाबा को भोग लगाया वह जनता के लिए मंगल कामना की ।
4:- राम पार्क जाकर आमजन लोगों की समस्या को सुना वह समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण करवाने का आश्वासन वार्ड की जनता को दिया ।
इस अवसर पर लोनी की जनता ने फूलमाला पहनाते हुए ढोल नगाड़े के साथ मनोज धामा का स्वागत किया वह अपनी समस्याएं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के सामने रखी जिनको मनोज धामा जी के द्वारा बेहद गंभीरता से सुना गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ समस्याओं को निस्तारण मौके पर कराया गया तथा गलियों के समाधान के लिए आने वाले समय में जल्दी विकास कार्यों के टेंडर लगाने का आश्वासन लोनी की जनता को दिया ।
मनोज धामा ने गणपति पंडाल में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में गणपति विसर्जन का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें सभी लोग अपने घर में मंदिरों में गली में मोहल्ले में धूमधाम के साथ गणपति जी को अपने घर लाते हैं तथा उनकी सामर्थ अनुसार सेवा करते हुए धूमधाम के साथ ही उनका विसर्जन करते हैं आज बेहद सुंदर लग रहा है कि हमारे लोनी क्षेत्र में भी गणपति विसर्जन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है जगह-जगह पंडाल लगे हुए हैं और आने वाले कुछ समय के बाद गणपति जी को विसर्जित  कर दिया जाएगा हम सभी लोग यह जानते हैं कि किसी भी प्रकार की पूजा पाठ में बाबा गणपति का पूजन सबसे पहले किया जाता है क्योंकि यह मंगलकारी देव हैं जिनके सामने प्रार्थना करने से पूजा करने से बाबा मनचाहा फल देते हैं एवं गणपति बाबा सबके सुनवाई करते हैं हम सभी को अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी इस तरह के धार्मिक आयोजनों में छोटी-छोटी जिम्मेदारी देकर उनको भी धर्म से जोड़ने का काम करना चाहिए व धर्म की शिक्षा भी देंनी चाहिए जिस से बच्चों मे धर्म के प्रति आस्था बनी रहे ।
मनोज धामा ने जनता के साथ गणपति बाबा मोरया के जयकार लगाए तथा सभी के लिए मंगल कामना की
इस अवसर पर सभासद रामनिवास त्रिपाठी,संदीप मिश्रा ,सुभाष झा ,दिगपाल,विकास शर्मा,ससुरेंद्र रावत ,वेदपाल ,ईश्वर चंद्र झा ,राकेश चंद्र सेमवाल,पंकज पाठक ,सुभाष यादव ,विनोद पंडित,सुरेश प्रधान ,लवलेश गुप्ता अनीता,बबली,जगवती,मीरा,रेखा,शीला देवी सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनी वासी उपस्थित रहे ।

भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. रामपाल खेड़ी का हालचाल जाना

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने शामली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती डॉ. रामपाल खेड़ी खुशनाम का हालचाल

Read More »

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जनसंपर्क तेज, 12 अप्रैल को भव्य आयोजन का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए

Read More »

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले समय में

Read More »

सपा व्यापार सभा की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक अंबेडकर रोड स्थित जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय

Read More »

असम CM के खिलाफ पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में जला पुतला छीना

गाजियाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व

Read More »