मोदी कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को डॉ० के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर मे शासन के आदेशों के अनुक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सतीश चंद अग्रवाल के निर्देशन में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय के खेल प्रशिक्षक राजीव सिंह ने छात्रों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया ओर सभी को अपने जीवन मे खेलो में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ‘फ़िट इंडिया प्रतिज्ञा’ दिलायी एवं खेलों के माध्यम से स्वस्थ रहकर देश के विकास में योगदान देने हेतु प्रेरित किया और बताया कि खेलों के द्वारा छात्रों में सकारात्मक सोच के विकास के साथ नई नई प्रतिभाओं का जन्म होता है जो आगे चलकर राष्ट्र के विकास में योगदान करती है। प्रधानाचार्य डॉ सतीश चंद अग्रवाल ने बताया कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ प्रतिस्पर्धा, सहभागिता की भावना, अनुशासन, देश प्रेम एवं नेतृत्व की भावना का विकास होता है और कहा कि खेल हमारे लिए अति आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक टी पी सिंह, आर के सिंह, वाई सी शर्मा,एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर, खेल प्रशिक्षक राजीव सिंह,डॉ नरेश प्रजापति,संजीव चौधरी, लै राजीव जांगिड़, गौरव त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा है।

भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. रामपाल खेड़ी का हालचाल जाना

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने शामली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती डॉ. रामपाल खेड़ी खुशनाम का हालचाल

Read More »

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जनसंपर्क तेज, 12 अप्रैल को भव्य आयोजन का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए

Read More »

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले समय में

Read More »

सपा व्यापार सभा की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक अंबेडकर रोड स्थित जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय

Read More »

असम CM के खिलाफ पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में जला पुतला छीना

गाजियाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व

Read More »