50 क्षय रोगियों को दूसरे महीने की पुष्टाहार पोटली वितरित की गई, डॉ सुभाष गुप्ता

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp


हमारा मकसद स्वस्थ जनपद की संरचना में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई की प्रेरणा से एक बार फिर रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर द्वारा गोद लिए गए 50 क्षय रोगियों को दूसरे महीने की पुष्टाहार पोटली गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 16 स्थित नगरी स्वास्थ्य केंद्र पर वितरित की गई l आज इस अवसर पर रोटरी के भावी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रवि बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी रोगियों का उत्साह वर्धन कियाl ग्रेटर अध्यक्ष वरुण शर्मा की पत्नी रुचि शर्मा, रेड क्रॉस गाजियाबाद के संरक्षक व ग्रेटर के संजीव त्यागी, निशांत शेखर गुप्ता, राजेश शर्मा व अंकुर गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही l पूर्व निर्धारित इस प्रकार की पोटली वितरण कार्यक्रम के संयोजक व प्रायोजक के रूप में टी. बी. उन्मूलन की शपथ लेने पर वरुण शर्मा, रुचि शर्मा, राकेश चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, वीरेंद्र अरोड़ा तथा सुषमा गुप्ता को निवर्तमान जिलाधिकारी व पूर्व अध्यक्ष रेड क्रॉस गाजियाबाद दीपक मीणा द्वारा हस्ताक्षरित शपथ प्रमाण पत्र भी सभापति डॉ सुभाष गुप्ता द्वारा भेंट किए गए टी. बी. मुक्त आंदोलन के इस महा यज्ञ में रो. रवि बाली, डॉ गौरव आनंद, रुचि शर्मा व रेड क्रॉस की टीम ने उपस्थित रोगियों व उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी विस्तृत रूप में दी l रेडक्रॉस सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि रेड क्रॉस गाजियाबाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान टी. बी. मुक्त भारत को साकार करने के लिए पूरी तन्यता से लगा हुआ है l जिसके लिए रेड क्रॉस अन्य प्रमुख समाजसेवी संगठनों का सहयोग लेने में भी हिचकिचाहट महसूस नहीं कर रहा है l रेड क्रॉस के माध्यम से टी. बी. के निदान हेतू शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोषण पोटली वितरण सहित जन जागरण का भी काम किया जा रहा है l पिछले तीन वर्षों से रेड क्रॉस गाजियाबाद के सेवा कार्यों में आशातीत वृद्धि हुई है जिसमें बेटियों और बहनों के प्रति मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम पर भी पूरा बल दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा उत्पादित सेनेटरी पैड भी प्रचुर मात्रा में वितरित किया जा रहा है l संकल्प को पूरा करने के लिए हम वचनबद्ध हैं l हमारा वायदा अपने आप से है जिसके लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा l आज के सेवा संकल्प को पूरा करने में चैतन्य, अवनीश श्रीवास्तव, रविंदर व सतीश कुमार की मुख्य भूमिका रही

भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. रामपाल खेड़ी का हालचाल जाना

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने शामली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती डॉ. रामपाल खेड़ी खुशनाम का हालचाल

Read More »

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जनसंपर्क तेज, 12 अप्रैल को भव्य आयोजन का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए

Read More »

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले समय में

Read More »

सपा व्यापार सभा की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक अंबेडकर रोड स्थित जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय

Read More »

असम CM के खिलाफ पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में जला पुतला छीना

गाजियाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व

Read More »