नारियों के सम्मान की रक्षा ना कर सकने वाला समाज जीवित रहने का अधिकार खो देता है_महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

अस्तित्व बचाने के लिए अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने का आह्वान

आज शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने हरमिलाप मंदिर शिवपुरी में सनातन धर्म की रक्षा,सभी हिन्दुओं के परिवारों की रक्षा,सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश और भक्तगणों की सात्विक मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु किए जा रहे मां बगलामुखी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रीमद्भगदगीता के आधार पर प्रवचन करते हुए कहा कि सनातन धर्म की मूल मान्यताओं के अनुसार जो समाज या व्यक्ति अपनी मां,बहन,बेटी,पत्नी सहित नारियों के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता,उसे जीवित रहने का कोई अधिकार नहीं होता।इसका सबसे बड़ा प्रमाण महाभारत का युद्ध है जो एक नारी महारानी द्रौपदी के अपमान के प्रतिशोध के लिए योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा रचाया गया था। हस्तिनापुर की राजसभा में जितने भी गणमान्य बैठ कर द्रौपदी का अपमान देख रहे थे,उन सभी को योगेश्वर ने मिटने के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था।ऐसा नहीं है कि द्रौपदी के अपमान का दंड केवल कौरवों को मिला।इसका दंड पांडवों को भी भुगतना पड़ा।योगेश्वर श्रीकृष्ण ने पांडवों को भी उनकी कायरता का इतना कठिन दंड दिया था कि उनके परिवार में उन पांच भाइयों के अतिरिक्त केवल एक बच्चा जीवित बचा था जो महाभारत के समय अभिमन्यु की पत्नी के गर्भ में था। यूं तो अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र चलाकर इस शिशु की भी हत्या कर दी परंतु योगेश्वर श्रीकृष्ण ने इस शिशु को जीवनदान दिया। योगेश्वर श्रीकृष्ण ने अपनी इस लीला से सिद्ध किया कि जो भी व्यक्ति,परिवार या समाज अपनी नारियों के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता, उसको जीवित रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि लव जिहाद जैसी घातक बीमारियों का उपचार केवल श्रीमद्भगवद्गीता के आधार पर ही किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कोई उपचार नहीं है।
उन्होंने हिन्दुओं के घटते हुए जनसंख्या अनुपात और छोटे होते परिवारों को वर्तमान समय की हिन्दुओं की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए समस्त हिन्दू समाज से अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर हमें अपने परिवार,अपनी नारियों सहित अपना अस्तित्व बचाना है तो हिन्दुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने पड़ेंगे।अगर हिन्दुओं ने ऐसा नहीं किया तो कोई भगवान अवतार लेकर हिन्दुओं को बचा नहीं पाएंगे। अतः अब हिन्दुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए।इसके लिए सनातन धर्मियों का धनी समाज विशेष रूप से योजना बनाए और संपूर्ण समाज को इसके लिए प्रेरित करे।
महायज्ञ में उनके साथ उनके शिष्य यति अभयानंद जी व यति धर्मानंद जी भी थे। महायज्ञ के पुरोहित पंडित सनोज शास्त्री जी हैं।
आज के महायज्ञ के यजमान
नरेश गर्ग, पंकज गर्ग थे।
दिनेश सिंघल,दीपक अग्रवाल अमर उजाला,नागेश त्यागी,विपुल मित्तल,राजीव गर्ग सुरेश केडिया,सुधीर गुप्ता, अनुज गुप्ता, मयंक सहित अनेक भक्तगणों ने महायज्ञ में आहुति समर्पित की।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपनिर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत

Read More »

12वी के बाद किस परीक्षा से मिलेगा बेहतर लॉ कॉलेज, “सीयूईटी” या “क्लैट”? जानिए यहाँ – राहुल गोयल

12वीं के बाद अगर लॉ करियर बनाना है तो उसके लिए सीयूईटी एग्जाम देना होता है या फिर क्लैट एंट्रेंस एग्जाम को क्रैक करना होता

Read More »

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने किया वृक्षारोपण

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र

Read More »

पीड़ित परिवार से मिली हिंदू युवा वाहिनी, ₹31,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की

खोड़ा, गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में स्वर्गीय सूर्य चौहान की हत्या की घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल

Read More »

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से मिले पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में

Read More »

स्वर्गीय घासीराम राजपूत की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद/औरैया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात तथा अपनी कर्तव्यनिष्ठ और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल

Read More »