
गाजियाबाद। भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका ममता गुप्ता ने कहा, हमारी और डिंपल यादव की विचारधारा भले ही अलग हो, लेकिन महिला का अपमान भाजपा को स्वीकार नहीं है। इस पर अखिलेश का मौन क्या इस सोच की सहमति है कि सपा में महिलाओं की गरिमा अब मौलवी तय करेंगे? यह भी साफ हो रहा है कि वह तालिबानी मानसिकता वालों के इतने बड़े समर्थक हैं कि सियासी फायदे के लिए अपनी पत्नी के अपमान पर भी मौन हैं। सपा में भी साहस नहीं है कि वह अपनी सांसद की मयार्दा की रक्षा कर सके। उन्होंने ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ डिंपल यादव का नहीं बल्कि देश की हर बेटी का है। भाजपा हर बेटी के सम्मान में अडिग है। वहीं, कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी साथी महिला सांसद के अपमान पर मौन हैं। वोट बैंक के लिए राहुल की जुबान पर भी ताले लग जाते हैं।