श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर में संपन्न हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp


श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी (पंजी०), संजय नगर के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजन स्थल संजय नगर रामलीला मैदान का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। भूमि पूजन से पूर्व पंडित अमलेश झा द्वारा पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया जिससे रामलीला ग्राउंड और आस-पास का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संजय नगर रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस दौरन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही महामंडलेश्वर गुरु माँ मंजू भारद्वाज द्वारा कमेटी अध्यक्ष उमेश पप्पू नागर के साथ नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया गया।
  इस अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं कमेटी अध्यक्ष उमेश पप्पू नागर ने कहा की “हम भगवान राम जी के आशीर्वाद से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से इस आयोजन को पहले से भी भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कार्यरत हैं।
 कमेटी के महामंत्री अनुज राघव ने बताया की प्रतिवर्ष रामलीला आयोजन से पूर्व भूमि को शुद्ध और पवित्र करने तथा आयोजन की सफलता के लिए भगवान श्री राम के आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से भूमि पूजन का आयोजन किया जाता है।
 इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी की संरक्षिका कौशल शर्मा, संरक्षक रविंद्र सिंह राणा, संजीव चौधरी, किरण पाल सिंह तेवतिया, समाजसेवी वीके अग्रवाल, झम्मन चौधरी, हेमलता चौधरी, रामवती, पन्ना देवी, बबीता, निभा, निर्मला कौशिक, संगीता, हरेंद्र यादव,राहुल शर्मा, मनीष पंवार, बंटी, सुनील, उपेंद्र राठी, प्रवीण भाटी, एसएन वार्ष्णेय, गौरी शंकर सिंह, मुकेश शर्मा, विपिन त्यागी, विपिन त्यागी, दीपक राणा, तुषार चौधरी, हैप्पी नागर, करण सिंह, कन्हैया एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।​

किसानों के सहयोग से हरनंदीपुरम योजना को मिली रफ्तार

लगभग 7 हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों ने दी सहमति, अब तक करीब 130 हेक्टेयर भूमि पर सहमति प्राप्त गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम

Read More »

निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर मानव सेवा की अनूठी मिसाल स्वास्थ्य जांच शिविरों के रूप में सेवा का अनुपम उपहार

दिल्ली, 12 मार्च 2026:- परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य प्रेरणाओं से आलोकित संत निरंकारी मिशन सदैव मानव सेवा, समाज कल्याण और

Read More »

यशोदा मेडिसिटी ने वर्ल्ड किडनी डे पर रीनल केयर और किडनी ट्रांसप्लांटेशन में विशेष पहल के साथ कार्यक्रम आयोजित किया

इस पहल में मरीज-केंद्रित रीनल केयर, किडनी डोनर सम्मान और CKD ट्रांसप्लांट क्लिनिक का उद्घाटन शामिल है। दिल्ली एनसीआर, 12 मार्च 2026: दिल्ली एनसीआर के

Read More »

सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन

एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला के चरणों में झुकाया शीश सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति

Read More »

मोदीनगर में कौशल विकास व उद्यमिता को मिला नया आयाम, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया केंद्र का उद्घाटन

मोदीनगर, । डॉ के. एन. मोदी फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को आशीर्वादम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सरकार के कौशल

Read More »