हेलमेट-नो फ्यूल (No Helmet – No Fuel) के अंतर्गत पेट्रोल पम्पों पर हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट   के दिशा-निर्देशों के क्रम में दिनांक 08-05-2025 से बिना हेलमेट के विरुद्ध जारी 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लायी जाने हेतु दो पहिया वाहन पर चालक व पीछे बैठी सवारी के द्वारा हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज कमिश्नरेट के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात के नेतृत्व में नो हेलमेट-नो फ्यूल (No Helmet – No Fuel)का विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना में हेलमेट की महत्वता के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत हेलमेट न पहनने वाले कई वाहन चालकों को मौके पर जागरूक किया गया एवं बिना हेलमेट के कुल 339 दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालान/सीज की कार्यवाही की गयी। पेट्रोल पंप स्वामी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पेट्रोल पम्प पर नो-हेलमेट-नो फ्यूल (No Helmet – No Fuel)के बैनर लगवाएं एवं बिना हेलमेट किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए ।

यह अभियान न केवल नियम पालन को सुनिश्चित करने के लिए है, बल्कि लोगों को यह संदेश देने के लिए भी है, कि “हेलमेट आपकी सुरक्षा है, विकल्प नहीं।”सयुंक्त टीम का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । अतएव दो पहिया वाहन चालकों से अपेक्षा की जाती है, कि स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।

उक्त अभियान में सम्भागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद, जिला पूर्ति अधिकारी गाजियाबाद, सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात, यातायात निरीक्षक (मुख्यालय), यातायात निरीक्षक द्वितीय जोन आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपनिर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत

Read More »

12वी के बाद किस परीक्षा से मिलेगा बेहतर लॉ कॉलेज, “सीयूईटी” या “क्लैट”? जानिए यहाँ – राहुल गोयल

12वीं के बाद अगर लॉ करियर बनाना है तो उसके लिए सीयूईटी एग्जाम देना होता है या फिर क्लैट एंट्रेंस एग्जाम को क्रैक करना होता

Read More »

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने किया वृक्षारोपण

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र

Read More »

पीड़ित परिवार से मिली हिंदू युवा वाहिनी, ₹31,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की

खोड़ा, गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में स्वर्गीय सूर्य चौहान की हत्या की घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल

Read More »

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से मिले पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में

Read More »

स्वर्गीय घासीराम राजपूत की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद/औरैया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात तथा अपनी कर्तव्यनिष्ठ और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल

Read More »