व्यापारियों ने हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद । महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान एवं महामंत्री अशोक चावला के नेतृत्व में व्यापारियों ने हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आवासीय एवं व्यवसायिक कर टैक्स 3 से 5 गुना तक वृद्धि करते हुए बल एवं नोटिस दिया जा रहा है। किसी- किसी के क्षेत्र में व्यवसायिक कर 10 गुना तक भी बढ़कर दिया गया है। यह गाजियाबाद के नागरिकों के साथ अन्याय है इसलिए आपसे अनुरोध है कि डीएम सर्किल रेट के आधार पर टैक्स नहीं लगाया जाए।
गाजियाबाद नगर निगम में वर्तमान में जिन किराया की दरों पर संपत्ति करो की दरें लागू है। उन्हें 3 से 5 गुना तक एक साथ बढ़ाना किसी भी तरह से उचित प्रतीत नहीं होता है। इससे गाजियाबाद की जनता में असंतोष एवं गुस्सा है और सरकार की बदनामी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी अपनी संपत्तियों
जैसे रामतेराम रोड शॉपिंग कंपलेक्स और नेहरू नगर में बनाए गए आॅडिटोरियम को
कई वर्ष बीतने के बाद भी अपनी इन संपत्तियों को डीएम सर्किल रेट आधारित किराए पर नहीं उठा पाए हैं तो आम नागरिकों पर 3 से 5 गुना तक वृद्धि करना न्याय संगत नहीं
है। इस दौरान उन्होंने मांग की कि गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में न्याय संगत कार्रवाई करने के लिए जनहित में आदेशित करें तथा तब तक पूर्व से लागू संपत्ति करो को ही जारी रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में चेयरमैन बृजमोहन
सिंगल,अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजदेव त्यागी, उपाध्यक्ष मोनू गोयल, युवा जिला महामंत्री डॉक्टर रघुराज, युवा महामंत्री वसीम अली, युवा कोषध्यक्ष अमित मैदान, संजय नगर व्यापार मंडल के चैयरमेन प्रदीप गर्ग,अध्यक्ष
विपिन गोयल, महामंत्री हरीश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी, पूर्व कोषध्यक्ष बबलू सिंह, उपाध्यक्ष एसपी सिंह सिसोदिया, दीपक त्यागी, रोहित चौधरी , शास्त्री नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन कुंवर पाल अध्यक्ष सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपनिर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत

Read More »

12वी के बाद किस परीक्षा से मिलेगा बेहतर लॉ कॉलेज, “सीयूईटी” या “क्लैट”? जानिए यहाँ – राहुल गोयल

12वीं के बाद अगर लॉ करियर बनाना है तो उसके लिए सीयूईटी एग्जाम देना होता है या फिर क्लैट एंट्रेंस एग्जाम को क्रैक करना होता

Read More »

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने किया वृक्षारोपण

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र

Read More »

पीड़ित परिवार से मिली हिंदू युवा वाहिनी, ₹31,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की

खोड़ा, गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में स्वर्गीय सूर्य चौहान की हत्या की घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल

Read More »

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से मिले पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में

Read More »

स्वर्गीय घासीराम राजपूत की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद/औरैया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात तथा अपनी कर्तव्यनिष्ठ और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल

Read More »