सिल्वरलाइन प्रेस्टीज़ स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद,  सिल्वरलाइन प्रेस्टीज़ स्कूल के कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने वर्ष 2024-25 की बोर्डपरीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 12वीं के विद्यार्थियों ने सभी संकायों विज्ञान, वाणिज्य एवं कला में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। गौरीशा ने 99% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वृत्ति भारद्वाज तथा अक्षिता वर्माने 98% अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदिगुप्ता ने 97.75% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरीशा ने 99% अंक लाकर कला संकाय में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सबको गौरान्वित किया। मयंक कुमार ने 96.5% अंक लाकर वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदि गुप्ता ने भौतिकी रसायन-गणित शाखा में 97.75% अंक लाकर एवं सौम्य भारद्वाज ने भौतिकी रसायन-जीवविज्ञान शाखा 97.25% अंक लाकर (विज्ञान संकाय) में प्रथम स्थान प्राप्त करके सभी को गौरान्वित किया। आदि गुप्ता, रिधिमा बलियान, कौस्तुभि वर्मा एवं आर्यन नागर ने अंग्रेज़ी में, गौरीशा ने राजनीतिशास्त्र में, वृत्ति भारद्वाज, आन्या अग्रवाल एवं अर्पिता बंसल ने मनोविज्ञान में, ऋषभ यादव ने लेखा में, कनिष्का जयंत ने पेंटिंग में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं में गौरी गर्ग ने 97.2% अंक लाकर प्रथम स्थान, यशु ने 97% अंक लाकर द्वितीय स्थान एवं रिवोली शर्मा व अग्रिम केसरवानी ने 96.8% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अग्रिम केसरवानी ने विज्ञान में, गौरी गर्ग, यशु, श्रेष्ठा अग्रवाल, रिया कौर बत्रा और आर्यन कुमार ने सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) में, गुनीत भामरा ने जर्मन में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन ने कहा कि सिल्वरलाइन प्रेस्टीज़ स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सदैव उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और यह उपलब्धि हमें निरंतर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करते रहने की प्रेरणा देती है। वाइस चेयरमैन  नमन जैन ने सभी विद्यार्थियों के परिश्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अभिभावकों को और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों का प्रोत्साहन और सहयोग और शिक्षकों का अथक प्रयास बताया। प्रधानाचार्या डॉ. गीता जोशी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। विद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है।

किसानों के सहयोग से हरनंदीपुरम योजना को मिली रफ्तार

लगभग 7 हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों ने दी सहमति, अब तक करीब 130 हेक्टेयर भूमि पर सहमति प्राप्त गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम

Read More »

निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर मानव सेवा की अनूठी मिसाल स्वास्थ्य जांच शिविरों के रूप में सेवा का अनुपम उपहार

दिल्ली, 12 मार्च 2026:- परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य प्रेरणाओं से आलोकित संत निरंकारी मिशन सदैव मानव सेवा, समाज कल्याण और

Read More »

यशोदा मेडिसिटी ने वर्ल्ड किडनी डे पर रीनल केयर और किडनी ट्रांसप्लांटेशन में विशेष पहल के साथ कार्यक्रम आयोजित किया

इस पहल में मरीज-केंद्रित रीनल केयर, किडनी डोनर सम्मान और CKD ट्रांसप्लांट क्लिनिक का उद्घाटन शामिल है। दिल्ली एनसीआर, 12 मार्च 2026: दिल्ली एनसीआर के

Read More »

सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन

एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला के चरणों में झुकाया शीश सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति

Read More »

मोदीनगर में कौशल विकास व उद्यमिता को मिला नया आयाम, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया केंद्र का उद्घाटन

मोदीनगर, । डॉ के. एन. मोदी फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को आशीर्वादम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सरकार के कौशल

Read More »