मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp


  गाजियाबाद। पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से आहत एक मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। मुस्लिम युवती ने हिंदू रक्षा दल के सहयोग से विधिपूर्वक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सनातन धर्म अपनाया। युवती ने अपना नाम नेहा खान से नेहा शर्मा कर लिया है। नेहा शर्मा ने बताया कि किस तरह से आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों को मौत के घाट उतारा। उसको देखकर मुझे अहसास हुआ कि मुस्लिम धर्म अब आतंक का पर्याय बन गया है। मुझे हर मुसलमान आतंकी जैसा लगने लगा। भावनात्मक चोट के कारण हमने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को नेहा शर्मा ने रक्षा सूत्र बांधा। इस पर पिंकी चौधरी ने नेहा शर्मा को सुरक्षा का वचन दिया। वहीं, पिंकी चौधरी ने कहा कि इसे धर्मांतरण नहीं, बल्कि घर वापसी कहिए। उन्होंने कहा कि जो स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाना चाहता है, संगठन उसका स्वागत करेगा। पिंकी चौधरी ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली नेहा खान का पूर्व में तलाक हुआ था। उनके पिता हलाला कराकर पूर्व पति से दोबारा निकाह करने को कह रहे थे। इसके वह तैयार नहीं थी। इसके बाद पहलगाम आतंकी हमला हुआ, उससे वह दुखी हो गई और सनातन धर्म अपना लिया। हिंदू रक्षा दल के सहिबाबाद कार्यालय पर मंगलवार को हवन हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. रामपाल खेड़ी का हालचाल जाना

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने शामली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती डॉ. रामपाल खेड़ी खुशनाम का हालचाल

Read More »

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जनसंपर्क तेज, 12 अप्रैल को भव्य आयोजन का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए

Read More »

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले समय में

Read More »

सपा व्यापार सभा की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक अंबेडकर रोड स्थित जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय

Read More »

असम CM के खिलाफ पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में जला पुतला छीना

गाजियाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व

Read More »