बवाना विधानसभा पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मोटर साइकिल रैली की रवाना

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

नई दिल्ली :

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है और विधानसभा चुनाव के लिए हर पार्टी अपनी ताकत लगा रही है। इसी कड़ी में भाजपा के बवाना विधानसभा सीट से प्रत्याशी रविंद्र इंद्रराज के समर्थन में बाइक रैली को निकाला गया है। जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उनके समर्थक बाइक रैली में शामिल हुए और बाइक रैली अलग-अलग इलाकों से निकलती हुई बवाना विधानसभा सीट के प्रत्याशी रविंद्र के समर्थन में गुजरी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि बवाना के लोगों ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता और बवाना विधानसभा सीट के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और वह पार्टी के पक्ष में मतदान करने का काम करेंगे।

बाइक रैली के जरिए रविंद्र इंद्रराज ने दिखाई ताकत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जहां पार्टी के पदाधिकारी और उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, पंजाब तक के पदाधिकारी चुनाव को संपन्न करने के लिए अपनी ताकत लगा रहे हैं। तो वही उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी लगातार बवाना विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने बवाना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र के समर्थन वाली एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
इस मौके पर बाइक रैली में सैकड़ो की संख्या में युवा, महिला है और स्थानीय लोग मोटरसाइकिल व स्कूटी पर सवार हुए। सभी ने हाथों में भाजपा का झंडा लेकर उन्होंने भाजपा की विधानसभा सीट बवाना से प्रत्याशी रविंद्र इंद्राज के लिए वोट मांगने का काम किया।

नरेंद्र कश्यप ने कहा दिल्ली के विकास के लिए जरूरी है मोदी और उनकी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप लगातार दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बवाना सीट से प्रत्याशी के लिए समर्थन व जन समर्थन जुटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में विकास और कई योजनाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी और मोदी की सरकार आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि इस बार दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के झूठे दावों और वादों पर भरोसा नहीं करेगी। इस बार दिल्ली में भाजपा का कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से वार्तालाप करते हुए भाजपा को विजय दिलाने की रणनीति भी बनाई है।

लोनी में रंजीता धामा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

लोनी। हरियाली, सौहार्द और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हरियाली तीज पर्व का आयोजन लोनी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम

Read More »

सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के महासंयोग पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान दूधेश्वर का किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बोले—सावन सोमवार और नाग पंचमी का

Read More »

हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रेस वार्ता आज

महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के

Read More »

सूरज बत्रा को व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर बधाई

गाजियाबाद। डॉ अशोक वासुदेव ने सभी व्यापारी भाइयों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

Read More »

अजय गुप्ता को नरेश सिंघानिया ने दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी नेता अजय गुप्ता के जन्मदिन पर दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंघानिया ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More »

समाजसेवी अजय गुप्ता का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

गाजियाबाद। समाजसेवी अजय गुप्ता के जीवन के 63 वर्ष पूर्ण होने पर उनके निज आवास पर जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अजय गुप्ता का

Read More »