रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास के तत्वावधान में,साइबर क्राइम चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर एक सेमिनार आयोजित की गई

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास के तत्वावधान में “साइबर क्राइम चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया । इस सेमिनार में  सच्चिदानन्द एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस क्राइम ग़ाज़ियाबाद द्वारा साइबर अपराध से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे बचने के उपायों पर मार्गदर्शन किया ।
                Add DCP क्राइम द्वारा बताया गया कि ग़ाज़ियाबाद के सभी थानों में पाँच लाख ₹तक के साइबर फ्राड के मुकदमे दर्ज कराये जा सकते है और पाँच लाख ₹से अधिक के साइबर क्राइम के लिये कोतवाली ग़ाज़ियाबाद में खुले साइबर थाने में मुक़दमा दर्ज कराया जा सकता है । पीड़ित व्यक्ति 1930  साइवर हेल्पलाइन नम्बर या आनलाइन भी सूचना देकर सहायता ले सकता है ।
         आपके द्वारा बताया गया कि ग़ाज़ियाबाद मे 28 फ़रवरी 2024 में साइवर थाना खोला गया , 11 माह मे 380 मुकदमे लगभग 100 करोड़ ₹ के दर्ज हुए हैं, इनमें से अब तक 20 करोड़ ₹ वापस कराये जा चुके है, शेष पर कार्यवाही जारी है ।
            आप द्वारा कहा गया कि हमें साइवर क्राइम के प्रति सजग रहने कि आवश्यकता है । इसके लिये वॉट्सऐप पर साइबर दोस्त चैनल फोलो करने की सलाह दी । इस चैनल पर प्रतिदिन पूरे देश में हो रहे साइवर क्राइम की जानकारी दी जाती है , जिसे देखकर आप सतर्क हो सकते हैं और साइबर क्राइम के नये तरीक़ों के प्रति जागरूक हो कर ठगी से बच सकते है। उनके द्वारा आजकल हो रहे साइबर क्राइम के तरीक़ों की भी जानकारी दी गई ।
              साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सन्तोष तिवारी जी द्वारा रोटरी सदस्यों की शंकाओं का समाधान किया गया । रोटरी अध्यक्ष रो० विनीत माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया , सचिव रो० नलिन गोयल ने क्लब रिपोर्ट प्रस्तुत की । कार्यक्रम का संचालन रो० संजय अग्रवाल व नीरज गुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सहायक गवर्नर मनोज गर्ग, राजीव शर्मा,में विशेष रूप से अंजू अग्रवाल, रेखा गर्ग, दीपिका रोहतगी, शिखा माहेश्वरी , चम्पा जिन्दल , उर्मिल अग्रवाल, निर्मल गोयल, सरोज बंसल, नीलम गर्ग, तुलिका गर्ग , अनिता भारद्वाज,प्रिति  सिंह ,रीमा गुप्ता, अंजू कहोली,अर्चना अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, रेनू अग्रवाल ,अंजलि मित्तल , मनीषा गर्ग, नीलम गर्ग, और प्रति सिंघल ,रो० नीरज गुप्ता, , योगेश गर्ग, संजय अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल, कैलाश गोयल , सहदेव भारद्वाज , पवन गुप्ता, कुलदीप रोहतगी , विजय जिन्दल, अनिल गर्ग , संजय गर्ग, के.के. कहोली , बी. के. बंसल, श्याम कोहली ,सतीश गर्ग, अरविन्द गर्ग, अशोक अग्रवाल, सी.एम.ढल, कुलदीप रोहतगी, मोतीलाल अग्रवाल, सतीश चन्द्र, सहदेव भारद्वाज, शरद मित्तल, सुनील कुमार, विकास सिघल , विनीत कुमार आदि ने भाग लिया ।

लोनी में रंजीता धामा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

लोनी। हरियाली, सौहार्द और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हरियाली तीज पर्व का आयोजन लोनी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम

Read More »

सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के महासंयोग पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान दूधेश्वर का किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बोले—सावन सोमवार और नाग पंचमी का

Read More »

हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रेस वार्ता आज

महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के

Read More »

सूरज बत्रा को व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर बधाई

गाजियाबाद। डॉ अशोक वासुदेव ने सभी व्यापारी भाइयों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

Read More »

अजय गुप्ता को नरेश सिंघानिया ने दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी नेता अजय गुप्ता के जन्मदिन पर दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंघानिया ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More »

समाजसेवी अजय गुप्ता का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

गाजियाबाद। समाजसेवी अजय गुप्ता के जीवन के 63 वर्ष पूर्ण होने पर उनके निज आवास पर जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अजय गुप्ता का

Read More »