मां आप मुझे हमेशा याद आओगी आपकी कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा, अनिल अग्रवाल सांवरिया
गाजियाबाद। शहर के प्रमुख व्यापारी नेता व समाजसेवी अनिल अग्रवाल सांवरिया की माता माया देवी का गुरूवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बडी संख्या में व्यापारी, विभिन्न दलों के नेता, उद्यमी व
शहर के गणमान्य नागरिक अनिल अग्रवाल सांवरिया के निवास पर पहुंचे और उनकी माता माया देवी के निधन पर शौक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को हिंडन मोक्ष धाम में बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी में अनिल अग्रवाल सांवरिया की माता माया देवी का अंतिम संस्कार हुआ।
दैनिक कृष्ण उजाला परिवार भी अनिल अग्रवाल सांवरिया की माता के निधन पर शोक व्यक्त करता है और भगवान से उनकी माता को अपने श्री चरणों में स्थान देने व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।












