गाजियाबाद भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ नदीम अहमद ने प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उन सभी योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है डॉक्टर नदीम ने दैनिक कृष्ण उजाला संवाददाता नरेश सिंघानिया से चर्चा करते हुए आगे कहा कि योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग कृषि जलवायु के अनुरूप तय समयावधि में संबंधित क्षेत्र के किसानों को दलहनी एवं तिलहनी फसलों के बीज के निःशुल्क मिनी किट दिये जा रहे हैं। इस क्रम में दलहनी फसलों के लिए उर्द, मूंग, अरहर, चना, मटर, मसूर का चयन किया गया है। तिलहनी फसलों में तिल, मूंगफली, राई/सरसों और अलसी के बीज शामिल हैं।
