गाजियाबाद भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी व कारोबारी नेता विनोद चौधरी ने पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण पर जोर देते हुए कहा कि बीजेपी हर चुनौती को अवसर में बदलने का माद्दा रखती है। उन्होंने सातों विधानसभा में मिली जीत को कार्यकर्ताओं और नेताओं के मजबूत प्रयास का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए यह जीत विपक्ष के मन में भय उत्पन्न करेगी। हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा और सघन जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। इससे 2027 में हमारी सफलता और बड़ी होगी। श्री चौधरी ने कहा कि हम ऐसे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का ध्यान रखते हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खैर विधानसभा से विजयी सुरेंद्र दिलेर के पिता पूर्व सांसद और पूर्व विधायक राजवीर सिंह दिलेर का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ खड़ी रहती है।
