
विनीत शर्मा ने सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी के लिए मंगलकामना की। विनीत शर्मा ने कहा कि दीपावली का संबंध प्रकाश व खुशियों से है। यह पावन पर्व भगबान राम के अयोध्या
आगमन की खुशी में मनाया जाता है। रावण का वध कर भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने अपने घरों को ही नहीं पूरी अयोध्या को दीयों से सजा दिया था। तभी से यह पर्व
भारत का सबसे बडा पर्व बन गया है। इस पर्व पर हर तरफ प्रकाश ही प्रकाश दिखाई देता है। लोगों का
उत्साह भी देखते ही बनता है। पूरा परिवार एकत्रित होकर माता लक्ष्मी, गणेशजी व भगवान राम की पूजा-अर्चना करता है। इस प्रकार यह पर्व परिवार को जोडने का कार्य भी करता है। आज जब परिवारों का विघटन हो रहा है तो
इस पावन पर्व का महत्व और भी बढ गया है। हम इस पावन पर्व के महत्व को समझकर अपने जीवन
में धारण करें तो परिवारों का विघटन ही बंद हो जाएगा। ने कहा कि भगवान राम व माता लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि दीपावली का पावन पर्व हम सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।