वार्ड 95 जस्सिपुरा की ओर जा रहे हैं तो यहाँ की सड़क पर जरा संभल के चलना, क्योंकि नगर निगम की लापरवाही से यहाँ की सड़कें मौत को दावत दे रही हैं, पार्षद रुकसाना सैफी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद। यदि आप वार्ड 95 जस्सिपुरा की ओर जा रहे हैं तो यहाँ की सड़क पर जरा संभल के चलना। क्योंकि नगर निगम की लापरवाही से यहाँ की सड़कें मौत को दावत दे रही हैं। दरअसल काफी समय से ओवर फ्लो सीवर व पाइप लाइन लीक होने का नुकसान अब दिखाई देने लगा है। निरंतर पानी भरा रहने से सड़कें जगह-जगह से धँसने लगी हैं। इसी सड़क पर बीचोबीच हुए गड्ढे में एक ट्राली फँस गई, ड्राइवर ने ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वार्ड की पार्षद ने इस संबंध में नगरायुक्त को पत्र लिखा है।

वार्ड-95 की पार्षद रुकसाना सैफी ने नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को पत्र लिखकर अवगत कराया कि जस्सिपुरा की सड़क धँसने से लगभग पाँच फिट गहरा व आठ फिट गहरा गड्डा हो गया है। बुधवार सुबह इसमें डस्ट से भरी हुई ट्रॉली धँस गई, जिसे

हाइड्रा की सहायता से निकाला गया। बीच सड़क में हुए गड्ढे में फंसी ट्रॉली निकलने में दो घण्टे लग गए, जिससे यहाँ जाम की स्थिति बन गई। पार्षद ने बताया कि सड़क धंसने का मुख्य कारण सीवर लाइन का भरना, मेनहोल के पलास्तर का मरम्मत न करना व पाइप लाइन का लीक होना है। सड़क धँसने की सूचना जल

महाप्रबंधक को दी गई, लेकिन कोई भी देखने नहीं आया और न ही समस्या का समाधान किया गया। रुकसाना सैफी ने कहा कि अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। यदि जगह-जगह से भैंसी सड़कों से कोई हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। पार्षद ने नगरायुक्त से कहा है कि

जल्द से जल्द सडकों की मरम्मत कराने का कष्ट करें। जिससे किसी अप्रिय स्थिति का समान न करना पड़े।

नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव मुखर रहने वाले रवार्ड 95 के पूर्व पार्षद मोहम्मद जाकिर अली सैफी ने बताया कि जस्सिपुरा से कैला भट्टा जाने वाली सड़क छह वर्ष पूर्व बनाई गई थी। कुछ वर्षों में ही सड़क

की स्थिति दयनीय हो गई है। इसमें

जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जोकि हादसों को न्यौता दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस संबंध में बताया कि सड़क में धँसने का मामला संज्ञान में आने के बाद टीम भेजकर सीवर लाइन की जाँच कराई जा रही है। साथ ही निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए कहा गया है।

भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. रामपाल खेड़ी का हालचाल जाना

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने शामली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती डॉ. रामपाल खेड़ी खुशनाम का हालचाल

Read More »

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जनसंपर्क तेज, 12 अप्रैल को भव्य आयोजन का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए

Read More »

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले समय में

Read More »

सपा व्यापार सभा की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक अंबेडकर रोड स्थित जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय

Read More »

असम CM के खिलाफ पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में जला पुतला छीना

गाजियाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व

Read More »