संतान अपना भविष्य सुरक्षित होते ही मां-बाप के लिए घर से दूर ठिकाना ढूंढने लगती है,विकास बंसल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद । माता-पिता से बढ़कर जग में कोई भगवान नहीं, चुका पाऊं जो उनका ऋण इतना में धनवान नहीं। आजकल के आधुनिक युग की फास्ट होती जिंदगी में एकल होते परिवारों में
अक्सर यह देखने को मिलता है कि बुजुर्ग माता-पिता को उनकी संतान तब बेसहारा छोड़ देती है जब उन्हें सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कई बार प्रताड़ित तक करती है। इस आधुनिक युग में यह हो रहा है कि आजकल की संतानों के लिए उनके माता-पिता उन पर बोझ बन रहे हैं जबकि उसी संतान की जिंदगी संवारने में वह स्वयं कितने बोझ के नीचे आ जाते हैं उसका पता वह अपनी संतान को नहीं होने देते। अपनी संतान को पढ़ा लिखा कर विदेश भेजते हैं और यहां वह स्वयं अपना गुजारा करने के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं।यह कहना है भाजपा नेता और
धर्म यात्रा महासंघ के अध्यक्ष विकास बंसल का। उन्होंने कहा कि लेकिन शायद वह ये भूल जाते हैं कि कुछ सालों का ही तो अंतर होता है वृद्ध और युवा वर्ग में चूल्हे की लकड़ी के समान जिंदगी
जलती है, सुलगती है, आगे बढ़ती रहती है और खत्म हो जाती है। ये ही तो जीवन की सच्चाई है। आज आंखें मूंद लेने से ये सच तो समाप्त नहीं होगा कि कल ये ही हश्र युवाओं का होना है। जीवन का वास्तविक सच क्यों भूल जाते हैं? थके कदम, बोझिल जिंदगी और
बूढ़ी आंखें सदैव किसी इंतजार और घबराहट में डूबी रहती हैं, फिर वह इंतजार अपने बच्चों का
हो, किन्हीं रिश्तों का हो या मौत की तरफ बढ़ते कदमों का। जिस संतान के लालन पालन में स्वयं के लिए कभी वक्त नहीं निकाल पाए, अपनी जिंदगी को, उसकी ख्वाइशों और जिद को पूरा करने में ही निकाल दिया. स्वयं जीये ही नहीं, अपना वर्तमान उसके भविष्य को संवारने में लगा दिया, वही संतान अपना भविष्य सुरक्षित होते ही मां-बाप के लिए घर से दूर ठिकाना ढूंढने
लगती है।उनका जीवन जो खुशियों
से भरनाचाहिए था दु:ख से भर देती हैं।

लोनी में रंजीता धामा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

लोनी। हरियाली, सौहार्द और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हरियाली तीज पर्व का आयोजन लोनी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम

Read More »

सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के महासंयोग पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान दूधेश्वर का किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बोले—सावन सोमवार और नाग पंचमी का

Read More »

हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रेस वार्ता आज

महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के

Read More »

सूरज बत्रा को व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर बधाई

गाजियाबाद। डॉ अशोक वासुदेव ने सभी व्यापारी भाइयों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

Read More »

अजय गुप्ता को नरेश सिंघानिया ने दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी नेता अजय गुप्ता के जन्मदिन पर दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंघानिया ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More »

समाजसेवी अजय गुप्ता का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

गाजियाबाद। समाजसेवी अजय गुप्ता के जीवन के 63 वर्ष पूर्ण होने पर उनके निज आवास पर जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अजय गुप्ता का

Read More »