आई टी एस संस्थान के 18 वे वार्षिकोत्सव नवतरंग 2024 में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका, सुश्री कनिका कपूर की धुनों पर जमकर थिरकेंगे छात्र छात्राएं

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
कनिका कपूर - विकिपिडिया

गाजियाबाद दिनांक 1 व् 2 मई 2024 को आई. टी. एस. मोहननगर संस्थान अपने 18 वे वार्षिकोत्सव “नवतरंग – इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2024” का आयोजन करने जा रहा है इस वार्षिकोत्सव  मे 22 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे  क्विज, क्रॉसवर्ड, बिज़नेस प्लान, सोलो डांस, ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल ऑफ़ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, सुडोकु  आदि का आयोजन किया जायेगा I इस प्रतियोगिता मे अब तक 200 से भी अधिक महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है I सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स दिए जाएंगे और विजेताओं को नकद पुरूस्कार प्रदान किये जाएंगे I
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन सुबह 9:00 बजे कॉलेज के प्रेक्षागृह में किया जायेगा I उद्घाटन समारोह का सुभारम्भ माँ सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा I इस वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ पर वो अपनी अतिरिक्त कला का जोहर दिखा सकें I सभी प्रतियोगिताओं के लिए एक बाह्य एवं एक आंतरिक जज का प्रबंध किया जायेगा जिससे कि निष्पक्षतापूर्ण निर्णय के आधार पर विजेताओं का चयन किया जा सके I
वार्षिकोत्सव को शानदार बनाने के लिए पहले दिन का समापन डीजे सोनी की धमाकेदार डीजे नाइट के साथ होगा, जबकि दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण “सेलिब्रिटी नाइट” होगी, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका, सुश्री कनिका कपूर, जो अपने हिट गीत “बेबी डॉल” के लिए प्रसिद्ध हैं, वो अपनी सुरीली आवाज के साथ स्टेज पर परफॉर्म करेंगी ।

इस अवसर पर आई. टी. एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन श्री. अर्पित चड्ढा, सचिव . बी. के. अरोरा, डायरेक्टर पी. आर. सुरेंदर सूद , यू. जी. कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय , यू. जी. कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, अध्यापकगण  एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहेंगे I

नन्ही वाणी के प्रथम जन्मदिन पर परिवार में छाई खुशियां, बाबा श्याम और बागेश्वर बालाजी से मांगा आशीर्वाद

गाजियाबाद। परिवार की नन्ही बिटिया वाणी ने अपना पहला जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। वाणी के एक वर्ष पूर्ण होने पर दादा विकास बंसल, दादी

Read More »

लोनी में रंजीता धामा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

लोनी। हरियाली, सौहार्द और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हरियाली तीज पर्व का आयोजन लोनी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम

Read More »

सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के महासंयोग पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान दूधेश्वर का किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बोले—सावन सोमवार और नाग पंचमी का

Read More »

हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रेस वार्ता आज

महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के

Read More »

सूरज बत्रा को व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर बधाई

गाजियाबाद। डॉ अशोक वासुदेव ने सभी व्यापारी भाइयों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

Read More »

अजय गुप्ता को नरेश सिंघानिया ने दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी नेता अजय गुप्ता के जन्मदिन पर दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंघानिया ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More »