भक्ति से ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है : साध्वी ज्योति भारती

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

लाल कुआं, गाज़ियाबाद में चल रही त्रिदिवसीय श्री हरि कथा के दूसरे दिवस पर अनेक भक्तों ने प्रभु भक्ति के संदेश को प्राप्त किया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित इस कथा में 30 अप्रैल, 2024: मंगलवार को दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्‍वी दिवाकरा भारती , साध्वी ज्योति भारती एवं साध्वी शालिनी भारती ने भावपूर्ण एवं सुमधुर भजन संकीर्तन के द्वारा ईश्वर भक्ति के लिए सबको प्रेरित किया।

साध्वी ज्योति भारती जी ने समाज में प्रचलित अनेक भक्ति के तरीकों से लोगों में होने वाले भ्रम को दूर करने का सुझाव बताया। भक्ति को करने के लिए अनेक नहीं, अपितु एक ही मार्ग है जो कि एक पूर्ण गुरु की शरण में आकर ही प्राप्त हो सकता है। आज बहुत से लोग भक्ति करते हैं पर उनके जीवन में सुख नहीं है, जबकि भक्ति से तो जीवन के सारे दुख दूर होते हैं, इसलिए कथा में भक्ति का सही रास्ता अपनाने पर जोर दिया गया। लोग अपने जीवन में संसार के सभी कार्यों के लिए समय निकाल लेते हैं, लेकिन ईश्वर दर्शन हेतु उस तत्वज्ञान को खोजने और वास्तविक भक्ति को प्राप्त करने के लिए कुछ विरला ही प्रयास करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि संतों के द्वारा दिए गए विचारों से एक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलता है। इतने अनमोल मानुष तन को पाकर भी अगर जीवन में भक्ति को नहीं अपनाया तो मनुष्य जीवन को सफल नहीं बनाया जा सकता। इसलिए आवश्यकता है पूर्ण गुरु के सानिध्य में आकर ईश्वर साक्षात्कार कर भक्ति को जीवन में लाने की।

अनेकानेक भक्त श्रद्धालु इन विचारों को सुनकर लाभान्वित हुए। अंत में प्रभु की पावन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। ईश्वर को पाने के इच्छुक एवं जिज्ञासु भक्तों ने इस हरि कथा से अपनी संतुष्टि व्यक्त की। 01 मई, 2024 को इस कथा का अंतिम दिवस है।

हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रेस वार्ता आज

महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के

Read More »

सूरज बत्रा को व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर बधाई

गाजियाबाद। डॉ अशोक वासुदेव ने सभी व्यापारी भाइयों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

Read More »

अजय गुप्ता को नरेश सिंघानिया ने दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी नेता अजय गुप्ता के जन्मदिन पर दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंघानिया ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More »

समाजसेवी अजय गुप्ता का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

गाजियाबाद। समाजसेवी अजय गुप्ता के जीवन के 63 वर्ष पूर्ण होने पर उनके निज आवास पर जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अजय गुप्ता का

Read More »

पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी ने प्रवीण त्यागी को दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी ने बोर्ड फॉर वेटरन्स क्रिकेट इन इंडिया के अध्यक्ष, क्रेडाई एनसीआर के विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं वीवीआईपी समूह के

Read More »

स्व. श्रीचंद चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि पर पहुंचे पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता जगत सिंह चौधरी के पिता स्व. श्रीचंद चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी पहुंचे और स्व. श्रीचंद्र

Read More »