गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दीवार लेखन अभियान में हिस्सा लेते हुए भाजपा महानगर की मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने दीवार लेखन किया। उन्होंने
बताया कि दीवार लेखन के माध्यम से पार्टी के प्रचार और प्रसार को मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में चल रही भाजपा शासित सरकारों ने जनता के हर वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है। भाजपा संगठन इन योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर उन्हें जागृत भी कर रहा है ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ अधिक से अधिक मिल सके।
