बैडमिंटन प्रतियोगिता में नोएडा पुलिस ने गाड़े झंडे, बनी विजेता टीम

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

 नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हाल में मेरठ जोन की 40वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन पुलिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। गौतमबुद्धनगर ओपन डबल्स राजपत्रित वर्ग में गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार और बुलंदशहर के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार की जोड़ी फाइनल मैच की विजेता बनी।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन सुनीति, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विशाल पांडेय, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रीति यादव, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन्स) पवन कुमार, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम सुरेश रॉय, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय कृष्णवीर सिंह, एसआई युद्धबीर सिंह तोमर, एसआई अशोक त्यागी आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का संचालन इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच सुभाष पांचाल ने किया। फाइनल मैचों के परिणाम में राजपत्रित वर्ग में ओपन डबल्स में डीआईजी बबलू कुमार और बुलन्दशहर के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार की जोड़ी प्रथम रही। इसी प्रकार एडीसीपी पवन गौतम, और एसीपी लाइन पवन कुमार की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। डीसीपी मुख्यालय विशाल पांडेय व सीएफओ प्रदीप कुमार की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।

ओपन डबल्स के फाइनल मुकाबला में राजीव व सुखवेंद्र की जोड़ी ने अखिलेश व विनय की जोड़ी को 2-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया वहीं एवं पुरुष वर्ग में टीम चैम्पियंस की चल वैजयंती (शील्ड) जनपद हापुड़ एवं महिला वर्ग में टीम चैंपियनशिप में चल वैजयंती (शील्ड) गाजियाबाद की टीम ने प्राप्त की। मुख्य अथिति आनंद कुलकर्णी के साथ ही बबलू कुमार व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस तरह मेरठ जोन की 40 वीं बेडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई।

मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा: विजय चौधरी

   गाजियाबाद।  कांग्रेस नेता विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा ने  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान में भाजपा ने जीत दर्ज की हो लेकिन कांग्रेस ने राजस्थान,

Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा : कन्हैया पंडित खटाना

गौतम बुद्ध नगर   ग्रेटर नोएडा भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया पंडित खटाना ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत जनजाति और गौरव दिवस

Read More »

श्रीमहंत नारायण गिरि की मेहनत, लगन व तपस्या ने फिर बढाया देश का गौरव

डॉ० खेमराज रेग्मी को श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का 2021 का सर्वश्रेष्ठ छात्र चुना गयाविश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी

Read More »

कुलदीप चौहान एवं श्रीमती चौहान को दी शादी की सालगिरह पर बधाई

गाजियाबाद शहर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह के प्रतिनिधि कुलदीप चौहान की शादी की सालगिरह पर परिवार के सभी सदस्यों ने

Read More »

डीसीपी महानगर निपुण अग्रवाल को प्रमोशन करते हुए बनाया एसपी हाथरस –

 गाजियाबाद। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्याय एवं समाजसेवी  अजय गुप्ता ने कहा अधिकारी को आते जाते ही रहते हैं,पर कुछ अधिकारी अपने व्यवहार,कार्य कुशलता

Read More »