स्मॉग का जानलेवा अटैक दिल्ली एनसीआर में : डॉक्टर बीपी त्यागी सिस्टम की नाकामियों के चलते बढ़ा प्रदूषण

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp


गाजियाबाद। दिल्ली समेत पूरा एनसीआर इस समय धुंध की चादर से ढका हुआ है। ऐसे में बढ़ती धुंध ने लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर बीपी त्यागी ने कहा कि दीपावली में लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दर किनार कर दिया और जमकर पटाखे छुड़ाए। ठंड की आहट के साथ ही राज्य में प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। जहरीली होती हवा में अब लोगों का दम घुटने लगा है। हालांकि, अभी भी लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर हवा में फैली यह चादर फॉग है या स्मॉग। फॉग, जिसे हिंदी में कोहरा भी कहा जाता है, आमतौर पर ठंड में मौसम में देखने को मिलता है। सर्दियों में अक्सर आसमान में कोहरा यानी फॉग छाया रहता है। फॉग हवा में मौजूद पानी की बेहद छोटी-छोटी बूंदें होती हैं, जिनका रंग सफेद होता है। आसमान में मौजूद कोहरे की वजह से अक्सर सर्दियों में पूरी जगह सफेद चादर नजर आती है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है। हालांकि, यह सेहत के लिए हानिकारक नहीं होता और न ही इसकी वजह से सांस लेने में कोई तकलीफ होती है, लेकिन कोहरे की वजह से ठंड ज्यादा लग सकती है। फॉग से अलग स्मॉग धुएं और प्रदूषण का मिश्रण होता है, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। हवा में सल्फर डाइआॅक्साइड और बेंजीन जैसी हानिकारक गैसों की उच्च मात्रा में मौजूदगी की वजह से स्मॉग होता है, जो देखने में हल्का ग्रे रंग का नजर आता है। इसका सेहत पर बेहद नकारात्मक असर पड़ता है। स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी तो कम होती ही है। हऌड के मुताबिक स्मॉग की वजह से आंखों में जलन, स्ट्रोक, हृदय रोग, फेफड़ों का कैंसर और रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश

Read More »

राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) की संवाद बैठक में जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) द्वारा बुलंदशहर के शिकारपुर ब्लॉक स्थित गांव बरासऊ में एक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के बड़ी

Read More »

स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में संचालित करने के आदेश जारी

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था: ऊर्जा मंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निदेर्शानुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में लगे सभी स्मार्ट

Read More »

गुरुदेव का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : दिनेश गोयल

गाजियाबाद। दिनेश गोयल ने कहा कि गुरुवार का दिन उनके जीवन के सबसे सौभाग्यशाली दिनों में से एक रहा। उन्होंने बताया कि उनके पूज्य गुरुदेव

Read More »

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर ने थाना कोतवाली में की महत्वपूर्ण गोष्ठी, पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर

गाजियाबाद। राजकरन नैय्यर द्वारा थाना कोतवाली कार्यालय पर सर्किल कोतवाली एवं वेवसिटी के सभी चौकी प्रभारियों तथा हल्का प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित

Read More »

योगी सरकार का नया मॉडल : गांव की महिलाएं अब तकनीक के जरिए करेंगी दुग्ध व्यापार

मोबाइल एप के जरिए होगा प्रतिदिन चार लाख लीटर से ज्यादा दूध का कारोबार लखनऊ,  : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव की महिलाओं

Read More »