मुरादनगर। आर्य समाज के प्रकांड विद्वान माया प्रकाश त्यागी के सुपुत्र एवं वीवीआईपी वाले प्रवीण त्यागी (महमदपुर) तथा उनकी धर्मपत्नी ने श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम, मुरादनगर के निर्माण एवं धार्मिक कार्यों के लिए 11 लाख रुपये का दान प्रदान किया।

मंदिर प्रबंधन एवं संत समाज ने प्रवीण त्यागी दंपति के इस धार्मिक योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके इस सहयोग को सनातन धर्म एवं धार्मिक सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।