नानी ने की परवरिश बहन मानसी का भाई बनकर आयुष त्यागी काकड़ा ने कराया सामूहिक विवाह, कन्यादान स्वरूप आवश्यक गृहस्थी का सम्पूर्ण सामान भेंट किया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

मुरादनगर:
आज मुरादनगर में आयोजित तृतीय लाडली बहन सामूहिक विवाह समारोह मे हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने एक और सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए पिता के साये से वंचित लाडली बहन मानसी का विवाह भाई बनकर पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया।

मानसी का लालन-पालन बचपन से ही उसकी नानी ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में किया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह की चिंता लगातार बनी हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर आयुष त्यागी काकड़ा स्वयं परिवार से मिले और नानी को आश्वस्त किया कि अब मानसी के विवाह की सम्पूर्ण जिम्मेदारी वह स्वयं निभाएंगे।

इसके उपरांत विवाह की सभी तैयारियाँ कराई गईं और आज सामूहिक विवाह समारोह में आयुष त्यागी काकड़ा ने मानसी के भाई के रूप में कन्यादान किया तथा गृहस्थी के लिए आवश्यक सभी सामान भेंट कर उसे सम्मानपूर्वक विदा किया।

कन्यादान स्वरूप प्रदान किए गए प्रमुख सामान में सोने एवं चांदी के आभूषण, डबल बेड, गद्दे, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, सोफा, फ्रिज, एलईडी टीवी, सिलाई मशीन, पंखा, प्रेस, मिक्सर, 51 स्टील के बर्तनों का सेट, वस्त्र, मेकअप किट, ट्रॉली बैग, हाथ पर्स, नकद राशि सहित गृहस्थी के अन्य आवश्यक सामान शामिल रहे।

इस अवसर पर आयुष त्यागी काकड़ा ने कहा—

“पिता का स्थान कोई नहीं ले सकता, लेकिन यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति किसी निराश्रित बेटी का भाई बनने का संकल्प ले, तो कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित नहीं रहेगी मेरा संकल्प है कि हिन्दू समाज की प्रत्येक असहाय और निराश्रित बेटी को अपना परिवार मिले और उसका विवाह पूरे सम्मान के साथ संपन्न कराया जाए।”

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों के विवाह में हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और नवविवाहित दंपति को शुभाशीष प्रदान किया ।

लोनी में रंजीता धामा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

लोनी। हरियाली, सौहार्द और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हरियाली तीज पर्व का आयोजन लोनी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम

Read More »

सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के महासंयोग पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान दूधेश्वर का किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बोले—सावन सोमवार और नाग पंचमी का

Read More »

हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रेस वार्ता आज

महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के

Read More »

सूरज बत्रा को व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर बधाई

गाजियाबाद। डॉ अशोक वासुदेव ने सभी व्यापारी भाइयों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

Read More »

अजय गुप्ता को नरेश सिंघानिया ने दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी नेता अजय गुप्ता के जन्मदिन पर दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंघानिया ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More »

समाजसेवी अजय गुप्ता का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

गाजियाबाद। समाजसेवी अजय गुप्ता के जीवन के 63 वर्ष पूर्ण होने पर उनके निज आवास पर जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अजय गुप्ता का

Read More »