नई दिल्ली। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती राज देवी चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विपक्ष को एकजुट होकर सरकार से मांग करनी चाहिए कि प्रदर्शन के दौरान बिना वर्दी में मौजूद वे लोग कौन थे, जिन्होंने कथित रूप से छात्रों पर लाठीचार्ज किया और वाहनों के शीशे तोड़े। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि वे किसके निर्देश पर वहां पहुंचे और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए क्या कार्रवाई की।
राज देवी चौधरी ने कहा कि इन सभी तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलू स्पष्ट हो सकें और जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।