नई दिल्ली। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती राज देवी चौधरी ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ एकजुटता व्यक्त की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव ललित राठौर (कन्नौज लोकसभा) सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताओं ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से सुनी जानी चाहिए तथा संबंधित मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।