
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्र आंदोलन की आड़ में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रहा है और छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहा है।
मयंक गोयल ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए, लेकिन कुछ राजनीतिक दल आंदोलन को राजनीतिक रंग देकर अपने हित साधने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इससे आंदोलन का मूल उद्देश्य प्रभावित होता है और आम जनता का विश्वास भी कमजोर पड़ता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार युवाओं के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।