खोड़ा, गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में स्वर्गीय सूर्य चौहान की हत्या की घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि सूर्य चौहान की हत्या से पूरा समाज दुखी और आक्रोशित है। संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी रॉकी तोमर ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध संगठन है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर संगठन के कार्यकर्ता सदैव उनके साथ रहेंगे।
जिला प्रभारी विपिन गोयल ने कहा कि पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है तथा न्याय और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
जिला अध्यक्ष मोहित गुर्जर ने कहा कि सूर्य चौहान के परिवार के साथ हुई यह घटना पूरे समाज की पीड़ा है। हिंदू युवा वाहिनी परिवार के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।
इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी की ओर से पीड़ित परिवार को 31,100 रुपये (इकतीस हजार एक सौ रुपये) की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज की संवेदना और परिवार के प्रति समर्थन का प्रतीक है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।