गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से उनकी आत्मीय भेंट हुई।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्हें नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का स्नेह, आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे हृदय से उनके आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का संगठन के प्रति समर्पण, कार्यशैली एवं अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिल रही है।
सुरेश कश्यप ने ईश्वर से नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन भविष्य में भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।