स्वर्गीय घासीराम राजपूत की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद/औरैया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात तथा अपनी कर्तव्यनिष्ठ और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल राजपूत ने अपने स्वर्गीय पिता घासीराम राजपूत की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से अपने पैतृक गांव नरिया का पूर्वा, जनपद औरैया में एक भव्य स्मृति द्वार का निर्माण कराया है।

यह स्मृति द्वार केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि पिता के प्रति श्रद्धा, सम्मान, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक माना जा रहा है। स्वर्गीय घासीराम राजपूत की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति द्वार का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्यमंत्री कैलाश राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों द्वारा स्मृति द्वार का उद्घाटन किया गया।

ग्राम नरिया का पूर्वा में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, गणमान्य व्यक्तियों एवं परिजनों ने भाग लिया। उद्घाटन के पश्चात प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। पूरे गांव में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि निरीक्षक अनिल राजपूत पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपनी सक्रिय एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वे नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के खुलासे और कार्रवाई में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में परिवार की ओर से गीता देवी, पूजा राघव सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। वहीं भारतीय नौसेना से मृदुल राजपूत, उत्तर प्रदेश पुलिस से आनंद राजपूत एवं कुंवर दिग्विजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर निरीक्षक अनिल राजपूत ने कहा कि यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायी धरोहर होगा। साथ ही यह पिता के प्रति पुत्र की श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त संदेश भी देगा।

शहर विधानसभा में नवाब सिंह नागर का प्रथम आगमन, विधायक संजीव शर्मा ने किया भव्य स्वागत

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर प्रताप विहार स्थित गंगाजल गेस्ट हाउस में

Read More »

श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम को प्रवीण त्यागी दंपति ने भेंट किए 11 लाख रुपये

मुरादनगर। आर्य समाज के प्रकांड विद्वान माया प्रकाश त्यागी के सुपुत्र एवं वीवीआईपी वाले प्रवीण त्यागी (महमदपुर) तथा उनकी धर्मपत्नी ने श्री महाकाली पीठ हनुमत

Read More »

नानी ने की परवरिश बहन मानसी का भाई बनकर आयुष त्यागी काकड़ा ने कराया सामूहिक विवाह, कन्यादान स्वरूप आवश्यक गृहस्थी का सम्पूर्ण सामान भेंट किया।

मुरादनगर:आज मुरादनगर में आयोजित तृतीय लाडली बहन सामूहिक विवाह समारोह मे हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने एक और सराहनीय सामाजिक पहल

Read More »

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच हो : राज देवी चौधरी

नई दिल्ली। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती राज देवी चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर

Read More »

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को समर्थन देने पहुंचीं राज देवी चौधरी

नई दिल्ली। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती राज देवी चौधरी ने बुधवार को दिल्ली

Read More »

छात्र आंदोलन की आड़ में विपक्ष अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाश रहा है : मयंक गोयल

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने

Read More »