योगी सरकार का नया मॉडल : गांव की महिलाएं अब तकनीक के जरिए करेंगी दुग्ध व्यापार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

मोबाइल एप के जरिए होगा प्रतिदिन चार लाख लीटर से ज्यादा दूध का कारोबार

लखनऊ,  : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम अब तकनीक के नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। अवध क्षेत्र और आसपास के 10 जिलों में कार्यरत ‘सामर्थ्य दुग्ध उत्पादक कंपनी’ के जरिए ग्रामीण महिलाएं अब आधुनिक तकनीक और मोबाइल एप के माध्यम से दुग्ध उत्पादन, संग्रह और भुगतान व्यवस्था को संचालित कर सकेंगी। इस पहल से प्रतिदिन चार लाख लीटर से अधिक दूध के व्यापार को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है।
योगी सरकार के कार्यकाल में गांव की महिलाओं के लिए तैयार किया गया पारदर्शी दुग्ध नेटवर्क अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत बनता जा रहा है। अवध और आसपास के जिलों में सवा लाख से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ा जा चुका है, जिनके हाथों में अब केवल दुग्ध उत्पादन ही नहीं बल्कि तकनीकी प्रबंधन की जिम्मेदारी भी होगी।

गांव-गांव बने दुग्ध संग्रह केंद्र
सामर्थ्य दुग्ध उत्पादक कंपनी द्वारा गांव गांव दुग्ध संग्रह केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसानों के यहां से दूध को उचित मूल्य पर खरीदा जा रहा है। इसे महिलाएं ही संचालित करती हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला है, वहीं पशुपालकों को भी बाजार की अनिश्चितताओं से राहत मिली है।
योगी सरकार की प्राथमिकता केवल खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि भुगतान व्यवस्था को भी पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। महिला किसानों को महीने में तीन बार, दस-दस दिन के अंतराल पर सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाता है। इससे बिचौलियों की भूमिका लगभग समाप्त हो गई है।

इन जिलों में तैयार हुआ नेटवर्क
लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, प्रतापगढ़ कानपुर नगर और फतेहपुर में ग्रामीण महिलाओं का विशाल नेटवर्क तैयार किया गया है।

‘सामर्थ्य साथी’ एप से मिलेगा हर दिन का हिसाब
दुग्ध कारोबार को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए ‘सामर्थ्य साथी’ नाम से मोबाइल एप शुरू किया गया है। इस एप के जरिए दुग्ध उत्पादकों को रियल टाइम दूध बिक्री, भुगतान, गुणवत्ता जांच और अन्य आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ग्रामीण महिलाओं को तकनीक से जोड़ना केवल सुविधा नहीं बल्कि आर्थिक सशक्तीकरण का बड़ा माध्यम है। इसी उद्देश्य से गांव स्तर पर महिलाओं को डिजिटल प्रशिक्षण और तकनीकी जागरूकता भी की जा रही है।

पारदर्शिता से बढ़ा महिलाओं का भरोसा
दूध की गुणवत्ता जांच से लेकर पैसे के भुगतान तक पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित होने से दुग्ध उत्पादकों का भरोसा तेजी से बढ़ा है। ग्रामीण महिलाएं अब केवल पशुपालन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डेटा, भुगतान और डिजिटल रिकॉर्ड की निगरानी भी स्वयं कर रहीं हैं।
योगी सरकार की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को नई पहचान देने के साथ ही ‘आत्मनिर्भर गांव’ मॉडल को भी मजबूत करती दिखाई दे रही है। दुग्ध क्रांति अब गांव की चौपाल से मोबाइल स्क्रीन तक पहुंच रही है।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपनिर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत

Read More »

12वी के बाद किस परीक्षा से मिलेगा बेहतर लॉ कॉलेज, “सीयूईटी” या “क्लैट”? जानिए यहाँ – राहुल गोयल

12वीं के बाद अगर लॉ करियर बनाना है तो उसके लिए सीयूईटी एग्जाम देना होता है या फिर क्लैट एंट्रेंस एग्जाम को क्रैक करना होता

Read More »

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने किया वृक्षारोपण

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र

Read More »

पीड़ित परिवार से मिली हिंदू युवा वाहिनी, ₹31,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की

खोड़ा, गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में स्वर्गीय सूर्य चौहान की हत्या की घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल

Read More »

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से मिले पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में

Read More »

स्वर्गीय घासीराम राजपूत की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद/औरैया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात तथा अपनी कर्तव्यनिष्ठ और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल

Read More »