राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुईं सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मधु शर्मा, प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मधु शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी स्वीकार की। इस अवसर पर महिला नेतृत्व और संगठन से जुड़ी कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहीं।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद मधु शर्मा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल इसलिए ज्वाइन किया क्योंकि यहां महिलाओं को सम्मान और सुरक्षित राजनीतिक वातावरण मिलता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छोड़ने की सबसे बड़ी वजह महिलाओं के प्रति सम्मान का अभाव रहा।

मधु शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि जब उनके पति गंभीर रूप से बीमार थे और बाद में उनका स्वर्गवास हो गया, तब समाजवादी पार्टी के किसी भी नेता ने उनके परिवार की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि पति के निधन के बाद लगातार तीन वर्षों तक उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कराने का अनुरोध किया, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर महानगर स्तर तक किसी ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई।
उन्होंने कहा कि इसी दौरान उनका संपर्क राष्ट्रीय लोकदल से हुआ और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद उन्हें महसूस हुआ कि महिलाओं के सम्मान, समाज सेवा और राजनीतिक भविष्य के लिए राष्ट्रीय लोकदल से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि पार्टी को बेहद खुशी है कि मधु शर्मा जैसी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय लोकदल पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की महिलाओं को लेकर बनाई गई नीतियों के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी से जुड़ रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और मजबूत भागीदारी की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में खेत-खलिहान में काम करने वाली महिलाओं से लेकर शहरी क्षेत्र की वर्किंग वुमन तक सभी वर्गों की महिलाएं जुड़ रही हैं। चाहे ग्रामीण क्षेत्र की घरेलू महिलाएं हों या आधुनिक शहरी महिलाएं, सभी राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन का हिस्सा बन रही हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्राणी त्यागी सहित पार्टी की अनेक महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सरदार इंद्रजीत सिंह प्रदेश महासचिव रविंदर सिंह चौहान प्रदेश सचिव ओडी त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ विजय कौशिक युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक महानगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ संजीव अरोड़ा जिला महासचिव प्रदीप त्यागी दिनेश शर्मा राहुल चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र डबास प्रदेश उपाध्यक्ष बिना सिंह मंजू शुक्ला निगार उर्मिला सिंह बिना पूनिया नीलम तोमर मंजू शुक्ला अनीता चौधरी रूबी जादौन राजबाला इत्यादि मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपनिर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत

Read More »

12वी के बाद किस परीक्षा से मिलेगा बेहतर लॉ कॉलेज, “सीयूईटी” या “क्लैट”? जानिए यहाँ – राहुल गोयल

12वीं के बाद अगर लॉ करियर बनाना है तो उसके लिए सीयूईटी एग्जाम देना होता है या फिर क्लैट एंट्रेंस एग्जाम को क्रैक करना होता

Read More »

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने किया वृक्षारोपण

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र

Read More »

पीड़ित परिवार से मिली हिंदू युवा वाहिनी, ₹31,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की

खोड़ा, गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में स्वर्गीय सूर्य चौहान की हत्या की घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल

Read More »

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से मिले पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने बताया कि नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में

Read More »

स्वर्गीय घासीराम राजपूत की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद/औरैया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात तथा अपनी कर्तव्यनिष्ठ और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल

Read More »