गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि 12 अप्रैल 2026 को इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहारनपुर के कस्बा तितरों, शामली के मोहल्ला राम सागर, कैराना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर एवं कस्बा झिंझाना के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

यह आयोजन शामली के कृष्णा गार्डन, माजरा रोड पर आयोजित होगा। उन्होंने सभी से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया।