अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत पैकेट, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, न्याय एवं मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता की प्रेरणादायक झलक देखने को मिली।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजेश टंडन (हाई कोर्ट) ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की 19 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए सभी पदाधिकारियों से समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने कहा कि सेवा कार्य की शुरुआत व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए—बच्चों को संस्कार देना, माता-पिता की सेवा करना और फिर समाज के व्यापक स्तर पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा बिना किसी भेदभाव के होनी चाहिए और प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर संगठन को सक्रिय रखा जाए। उनका संदेश रहा—“सेवा कार्य सर्वोच्च धर्म है।”

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. ऋचा सूद द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने सशक्त मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाए रखा।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर, संरक्षक जीत सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलिमा सिंह, शक्ति सिंह (सचिव), सुनील गुप्ता, डॉ. अर्चना गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, पिंकी तोमर (मेरठ महिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), शिवम अरोड़ा (महानगर युवा अध्यक्ष), पूनम भटनागर, नीलम त्यागी, रतना कुमारी, संजना त्यागी, संध्या सहाय (एडवोकेट, नोएडा), वेदपाल सिंह तोमर, आकाश राठौर, कुलदीप कुमार, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, सुभाष जिंदल, अनुपमा सिंह, सुशील रहेजा, चंद्रकला, ममता, सलाउद्दीन बबलू, वासुदेव सिंह, मनीष रावत, रजत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) की संवाद बैठक में जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) द्वारा बुलंदशहर के शिकारपुर ब्लॉक स्थित गांव बरासऊ में एक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के बड़ी

Read More »

स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में संचालित करने के आदेश जारी

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था: ऊर्जा मंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निदेर्शानुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में लगे सभी स्मार्ट

Read More »

गुरुदेव का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : दिनेश गोयल

गाजियाबाद। दिनेश गोयल ने कहा कि गुरुवार का दिन उनके जीवन के सबसे सौभाग्यशाली दिनों में से एक रहा। उन्होंने बताया कि उनके पूज्य गुरुदेव

Read More »

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर ने थाना कोतवाली में की महत्वपूर्ण गोष्ठी, पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर

गाजियाबाद। राजकरन नैय्यर द्वारा थाना कोतवाली कार्यालय पर सर्किल कोतवाली एवं वेवसिटी के सभी चौकी प्रभारियों तथा हल्का प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित

Read More »

योगी सरकार का नया मॉडल : गांव की महिलाएं अब तकनीक के जरिए करेंगी दुग्ध व्यापार

मोबाइल एप के जरिए होगा प्रतिदिन चार लाख लीटर से ज्यादा दूध का कारोबार लखनऊ,  : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव की महिलाओं

Read More »

राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुईं सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मधु शर्मा, प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली

गाजियाबाद। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मधु शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश सचिव

Read More »