भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से मनोनीत पार्षद पहुंचे मिलने हुआ भव्य स्वागत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

गाजियाबाद
 भारतीय जनता पार्टी के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय में शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नामित पार्षदों ने अपने प्रथम दिवस पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी पार्षदगण मयंक गोयल (भाजपा महानगर अध्यक्ष) से मिलने कार्यालय पहुंचे।
कार्यालय पहुंचने पर पार्षदों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी खुशियों को साझा किया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि,
“संगठन ने सरकार के सामंजस्य के साथआप सभी को जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है। आप सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।”
उन्होंने सभी पार्षदों का प्रथम आगमन पर अभिनंदन करते हुए कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।
इस अवसर पर नामित पार्षदों में प्रमुख रूप से प्रदीप चौधरी, सुनील यादव,सरदार परमजीत सिंह पम्मी, भगवत गुप्ता, अंकुश अरोड़ा, महामंत्री प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, प्रीति चंद्रा, सुषमा गंगवार, तरुण शर्मा, अशोक भारतीय , बलराम रावल, कामेश्वर त्यागी,मोनू त्यागी, संदीप चौरसिया, मनोज गिरी, राहुल गिरी, नोमिश पाण्डेय एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश

Read More »

राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) की संवाद बैठक में जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) द्वारा बुलंदशहर के शिकारपुर ब्लॉक स्थित गांव बरासऊ में एक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के बड़ी

Read More »

स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में संचालित करने के आदेश जारी

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था: ऊर्जा मंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निदेर्शानुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में लगे सभी स्मार्ट

Read More »

गुरुदेव का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : दिनेश गोयल

गाजियाबाद। दिनेश गोयल ने कहा कि गुरुवार का दिन उनके जीवन के सबसे सौभाग्यशाली दिनों में से एक रहा। उन्होंने बताया कि उनके पूज्य गुरुदेव

Read More »

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर ने थाना कोतवाली में की महत्वपूर्ण गोष्ठी, पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर

गाजियाबाद। राजकरन नैय्यर द्वारा थाना कोतवाली कार्यालय पर सर्किल कोतवाली एवं वेवसिटी के सभी चौकी प्रभारियों तथा हल्का प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित

Read More »

योगी सरकार का नया मॉडल : गांव की महिलाएं अब तकनीक के जरिए करेंगी दुग्ध व्यापार

मोबाइल एप के जरिए होगा प्रतिदिन चार लाख लीटर से ज्यादा दूध का कारोबार लखनऊ,  : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव की महिलाओं

Read More »