किसानों के सहयोग से हरनंदीपुरम योजना को मिली रफ्तार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

लगभग 7 हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों ने दी सहमति, अब तक करीब 130 हेक्टेयर भूमि पर सहमति प्राप्त

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम आवासीय योजना को किसानों के सहयोग से लगातार गति मिल रही है। आज दिनांक 12 मार्च 2026 को योजना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष महोदय के समक्ष लगभग 7 हेक्टेयर भूमि के लिए एक साथ सहमति पत्र प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर किसानों एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच सकारात्मक संवाद हुआ, जिसमें किसानों ने क्षेत्र के नियोजित विकास में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। किसानों द्वारा दी गई यह सहमति योजना के विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि हरनंदीपुरम योजना के लिए अब तक किसानों से लगभग 130 हेक्टेयर भूमि के लिए सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा किसानों के साथ आपसी सहमति के आधार पर लगभग 82 हेक्टेयर भूमि के बयाने/बैनामे (रजिस्ट्री) भी कराए जा चुके हैं। भूमि क्रय की यह प्रक्रिया निरंतर जारी है और आने वाले समय में इसमें और तेजी आने की संभावना है।

हरनंदीपुरम योजना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की एक प्रमुख नियोजित टाउनशिप परियोजना है, जिसे लगभग 500 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। योजना के अंतर्गत आधुनिक आवासीय सेक्टर, सड़कों का सुव्यवस्थित नेटवर्क, हरित क्षेत्र, पार्क, सामुदायिक सुविधाएं तथा अन्य शहरी आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा। इस योजना के विकसित होने से गाजियाबाद में सुनियोजित शहरी विस्तार को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध होंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा भी इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत लगभग ₹400 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिससे भूमि क्रय एवं प्रारंभिक अवसंरचना विकास के कार्यों को गति दी जा रही है। प्राधिकरण द्वारा भूमि क्रय की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से तथा किसानों की सहमति के आधार पर संचालित की जा रही है।

उपाध्यक्ष महोदय ने किसानों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राधिकरण किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए हरनंदीपुरम योजना को तेजी से विकसित करेगा। उन्होंने कहा कि योजना के विकसित होने से क्षेत्र में बेहतर आवासीय सुविधाएं, आधारभूत संरचना तथा रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

किसानों ने भी क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे योजना के कार्यों में प्राधिकरण का पूरा सहयोग करेंगे, जिससे क्षेत्र का समुचित और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं योजना क्षेत्र के संबंधित गांवों के किसान उपस्थित रहे।

भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. रामपाल खेड़ी का हालचाल जाना

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने शामली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती डॉ. रामपाल खेड़ी खुशनाम का हालचाल

Read More »

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जनसंपर्क तेज, 12 अप्रैल को भव्य आयोजन का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को सफल बनाने के लिए

Read More »

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रशांत चौधरी

गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाले समय में

Read More »

सपा व्यापार सभा की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक अंबेडकर रोड स्थित जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का 19वां स्थापना दिवस एवं जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में भव्य एवं गरिमामय

Read More »

असम CM के खिलाफ पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में जला पुतला छीना

गाजियाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व

Read More »