
देश राष्ट्रवाद के पथ पर विश्व में सर्वोपरि स्थान की ओर बढ़ रहा है। आज का भारत देश में मोदी जी अमितशाह जी सहित सभी के सघन प्रयासों से आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में औद्योगिक हब बन चुका है। स्वदेशी उत्पादन, व्यापार, निर्यात्व,कृषिसंवर्धन, रक्षा संसाधनों का निर्माण, राजस्व एवं रोजगार में वृद्धि के साथ आत्म निर्भर स्वाभिमानी सुविकसित भारत के रूप में दुनिया में धाक जमा चुका है।उत्तरप्रदेश 8 वर्षों के योगी जी की डबल इंजन सरकार के सुशासन में आतंक एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश माफिया उन्मूलन , चतुर्मुखी विकास, प्रत्येक जनपद में सुरक्षा शिक्षा ,चिकित्सा,सड़क,परिवहन , पेय जल एवं सुचारू विद्युत व्यवस्था के साथ घरेलू उद्योगों के जाल से नया उत्तर प्रदेश गांव गरीब किसान सहित मातृ शक्ति एवं युवाओं के कल्याणकारी नीतियों के साथ विश्व पटल पर चमक रहा है। सशक्त भारत का अग्रणी सहयोगी है।हम छोटे बड़े व्यापारी उद्यमी सभी कारोबारी सदा देश के शुभ चिंतक है। जाति वर्ग के भेद बिना सबको सहयोग एवं सम्मान हमारे संस्कार है। सनातन संस्कृति युक्त , राष्ट्रवाद के पथ पर बढ़ता स्वदेशी स्वावलंबी सुविकसित भारत हमारा संकल्प है।व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के सभी साथी नए मनोबल के साथ स्वदेशी जागरण मंच एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी जी के साथ अनेकों कार्यक्रम का आयोजन निरंतर कर रहे है। उत्तर प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने का निश्चय हुआ है 12 स्थान चिन्हित हो चुके है। शीघ्र हीं सबके परामर्श एवं सहयोग से क्रियान्वयन होगा।